312km माइलेज वाली Tata Nexon Electric में लगी आग, सरकार ने DRDO को दिया जांच का आदेश


Tata Nexon EV भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय और बिकने वाली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। हाल ही में महाराष्ट्र में Tata Nexon EV में आग लगने के बाद सरकार ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) से इस मामले की जांच करने को कहा है। ऑर्गेनाइजेशन को पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की घटनाओं को चेक करने का काम दिया गया था। टाटा मोटर्स आइसोलेटिड थर्मल घटना के पीछे के कारणों को भी चेक कर रही है। टाटा मोटर्स ने कहा कि Tata Nexon EV में आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिए डिटेल्स से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि Tata Nexon EV में कुछ दिन पहले मुंबई के वसई वेस्ट में आग लगी थी। कार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी और तभी अचानक आग लग गई।

DRDO द्वारा की गई एक जांच में संगठन ने बैटरी में बड़ी दिक्कत देखी थी। एजेंसी ने साफ किया कि Okinawa Autotech, Pure EV, Jitendra Electric Vehicles, Ola Electric और Boom Motors जैसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स निर्माताओं ने लागत में कटौती के लिए लोअर ग्रेड मैटेरियल का इस्तेमाल किया हो सकता है।

ईवी में आग लगने के बाद Tata Motors ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी साझा किया था। स्टेटमेंट में कहा गया कि “सोशल मीडिया पर हाल ही में थर्मल घटना के फैक्ट का पता लगाने के लिए एक बड़ी जांच की जा रही है। हम अपनी पूरी जांच के बाद डिटेल वाली रिपोर्ट साझा करेंगे। हम अपने वाहनों और उनके यूजर्स की सेफ्टी के लिए प्रतिबद्ध हैं। करीब चार सालों में 30 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों ने पूरे देश में 10 करोड़ किमी से ज्यादा दूरी तय करने के बाद पहली घटना है। Tata Nexon EV वर्तमान में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली लोकप्रिय EV है। ऐसा पहली बार है जब किसी नेक्सॉन ईवी में आग लगी है। पूरी जांच होने के बाद ही सही वजह का पता चलेगा।

Tata Nexon EV भारत में 2020 में लॉन्च की गई थी। Nexon EV में Ziptron टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसमें 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो कंपनी द्वारा दावा किया जाता है कि Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस और 245 एनएम का टार्क जनरेट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Source link

Enable Notifications OK No thanks