Jio की राह पर चला Airtel! Free में मिलेगी Unlimited Calls, Data, यहां से खरीदें नंबर


नई दिल्ली।Airtel Postpaid Plan में लगातार बदलाव हो रहा है। अब Airtel नया प्लान लेकर आया है। इस प्लान में फ्री में Unlimited Calling और Data की सुविधा मिल रही है। ये ऑफर Airtel की तरफ से पहली बार किसी को दिया जा रहा है। क्योंकि Airtel Family Postpaid Plan में 2 Add-On Regular Voice Connection मिलते हैं। दरअसल कंपनी परिवार के अन्य सदस्यों के लिए ये नंबर बिल्कुल फ्री देती है।

Airtel 999 Postpaid Plan-

Airtel 999 रुपए के Postpaid Plan में परिवार के 2 अन्य सदस्यों को Add-On रेगुलर वॉयस कनेक्शन देती है। इस प्लान में यूजर को 100GB मासिक डाटा (30GB Add-On) दिया जाता है। इसके बाद 200GB रोलओवर डाटा भी दिया जाता है। अगर ये डाटा भी खत्म हो जाता है तो यूजर्स से 2p/MB के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। यूजर्स को इस प्लान में 100 SMS/Day के हिसाब से मिलते हैं। इसके बाद 10पैसा प्रति SMS के लिहाज से मिलता है। साथ ही इसमें 6 महीने के लिए Amazon Prime Membership भी मिलती है।

Airtel 1199 Postpaid Plan-

Airtel के 1199 प्लान में 2 Free Add-On रेगुलर वॉयस कनेक्शन मिल रहे हैं। साथ ही इसमें Unlimited Calls का ऑप्शन भी मिलता है। इस प्लान में 150GB मासिक डाटा मिलता है जो 200GB रोलओवर के साथ आता है। अगर आप ये प्लान लेते हैं तो 100 SMS प्रतिदिन के हिसाब से मिलते हैं। इसके बाद प्रत्येक SMS 10 पैसे के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इस प्लान को खरीदने पर आपको Netflix, Amazon Prime मेंबरशिप भी मिलती है। साथ ही इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे।

Airtel 1599 Postpaid Plan-

Airtel 1599 Postpaid Plan बड़ी फैमिली के लिए लॉन्च किया गया था। क्योंकि इसमें 3 Free Add-on रेगुलर वॉयस कनेक्शन मिलते हैं। यानी एक फोन का बिल भरने पर आपको 3 नंबर पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें Unlimited Calling, SMS की सुविधा भी होती है। साथ ही इसमें 200GB रोलओवर के साथ 250GB मासिक डेटा भी मिलता है। इसके बाद 2p/MB के हिसाब से चार्ज भी किया जाएगा। ये प्लान खरीदने के बाद 100 SMS/Day के भी मिलते हैं। इसमें Netflix, Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks