न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:09 AM IST
सार
पीएम मोदी का यूरोपीय देशों का दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि यूरोप लगातार भारत से रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कहता रहा है।
![विदेश दौरा: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप जाएंगे पीएम मोदी, इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से होगी संकट खत्म करने पर चर्चा इमैनुएल मैक्रों के दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी उनसे मिलने वाले पहले विदेशी नेता होंगे।](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2021/10/31/750x506/pm-narendra-modi-and-president-emmanuel-macron_1635625307.jpeg)
इमैनुएल मैक्रों के दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी उनसे मिलने वाले पहले विदेशी नेता होंगे।
– फोटो : twitter
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 में होने वाले पहले विदेशी दौरे का शेड्यूल आ गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी दो मई से चार मई तक यूरोप के दौरे पर रहेंगे। वे जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा करेंगे और इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। बताया गया है कि मोदी जर्मनी में चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे भारत-जर्मनी के बीच छठवीं अंतर्सरकारी बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी का यह यूरोप दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि यूरोप लगातार भारत से रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कहता रहा है। इसके अलावा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कह चुके हैं कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने में भारत मध्यस्थता करता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे में पीएम इन तीनों देशों से संकट को हल करने पर भी चर्चा कर सकते हैं।