Accident in Himachal: दिल्ली के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत चार की मौत, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 May 2022 12:04 PM IST

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए हादसे में दिल्ली के चार पर्यटकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घियागी खड्ड में गिरी कार, घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।

– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बंजार के घियागी के पास दिल्ली के पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हुई है। कार हाईवे-305 से करीब 200 मीटर नीचे घियागी खड्ड में जा गिरी। चार पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला सहित तीन सैलानी शामिल हैं। 

घायलों में दो महिला और एक पुरुष है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। कार हादसा रात को होने की आशंका है। इसका पता सोमवार सुबह लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks