GPAT Admit Card 2022: एनटीए ने gpat.nta.nic.in पर जारी किया एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। GPAT 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (GPAT Admit Card 2022) एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जीपैट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

कब होगी जीपैट 2022 परीक्षा?
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जीपैट 2022 की परीक्षा 9 अप्रैल, 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का उनके संबद्ध विषयों के साथ चार प्रमुख क्षेत्रों में टेस्ट किया जाएगा। ये चार क्षेत्र हैं – फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्यूटिक्स, फार्माकोग्नॉसी, फार्माकोलॉजी। अन्य विषयों पर भी उम्मीदवारों का टेस्ट किया जाएगा। एनटीए ने इससे पहले 30 मार्च को उम्मीदवारों के लिए जीपैट 2022 परीक्षा केंद्र शहरों की लिस्ट जारी की थी।

यहां देखें GPAT 2022 Admit Card 2022 डाउनलोड करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए जीपैट की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘Download GPAT Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: जीपैट एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

एक क्लिक में, जीपैट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं-

उम्मीदवार ध्यान दें…
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने जीपैट 2022 एडमिट कार्ड अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर उम्मीदवारों को GPAT 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है, तो उनसे अनुरोध है कि वे एनटीए हेल्पडेस्क या ईमेल [email protected] के माध्यम से एनटीए से संपर्क करें।

IAS And PCS: IAS और PCS में क्या है अंतर? | NBT Life

Source link

Enable Notifications OK No thanks