Gupta Brothers Arrested: यूएई में गिरफ्तार हुए सहारनपुर के गुप्ता बंधु, जैकब जुमा से नजदीकी के चलते द.अफ्रीका में जमकर किया था भ्रष्टाचार

ख़बर सुनें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गुप्ता बंधुओं को संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी अफ्रीकी सरकार ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। बताया कि दोनों भाईयों राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोपी गुप्ता बंधुओं को दक्षिण अफ्रीका वापस लाने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी वापसी होगी या नहीं। दरअसल, दोनों देशों ने अप्रैल, 2021 में प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। 

2009-2018 के बीच किया जमकर भ्रष्टाचार 
गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश गुप्ता पर आरोप है कि तीनों ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ नजदीकी के चलते बड़े पैमाने पर अरबों की स्थानीय मुद्रा का गबन किया। यह भ्रष्टाचार 2009 से 2018 के बीच किया गया। हालांकि, घोटालों के सामने आने के बाद वे दक्षिण अफ्रीका से भाग गए थे। उनके के खिलाफ काफी प्रदर्शन भी हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने पहली बार यह स्वीकार किया था कि अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के भीतर मतभेदों के कारण देश में घोटाले में कथित तौर पर लिप्त गुप्ता परिवार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो सकी।

1994 में अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीका आ गए थे
बता दें कि अजय, अतुल और राजेश गुप्ता 1994 में अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीका आ गए थे। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से उनकी बेहद नजदीकी थी। जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच धनी लोगों में शुमार हो गए। उद्योगपति गुप्ता बंधु मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता शिवकुमार की सहारनपुर में राशन की दुकानें थीं। वह दिल्ली में खोली गई अपनी कंपनी से मसालों का निर्यात करते थे। उनकी दूसरी कंपनी टेलकम पाउडर में प्रयोग होने वाले सोपस्टोर पाउडर का वितरण करती थी। सहारनपुर के रानी बाजार में इनका पुश्तैनी मकान है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks