Happy Teddy Day 2022: कब और क्यों मनाया जाता है टेडी डे? जानिए टेडी बियर का इतिहास


फरवरी माह के पहले हफ्ते के आखिरी दिन से प्यार की परीक्षा शुरू हो जाती है। सात दिनों तक होने वाली इस परीक्षा में हर दिन अलग अलग विषयों पर आशिक अपने प्यार को जाहिर करते हैं। इश्क की इस परीक्षा का परिणाम फरवरी को वैलेंटाइन डे को आता है। 7 फरवरी से  13 फरवरी तक हर दिन को कपल अलग अलग तरीके से मनाते हैं। ये सातों दिन अपने आप में कपल के लिए खास होते हैं। पहले दिन रोज डे, फिर प्रपोज डे, चॉकलेट डे और चौथे दिन टेडी डे होता है। कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि प्रेमी जोड़े के इन खास दिनों में टेडी डे क्यों मनाया जाता है। प्यार और स्टफ्ड टॉय का क्या नाता है? अगर आप के मन में भी यही सवाल है तो इस बार टेडी डे मनाने से पहले जान लीजिए कब और क्यों मनाया जाता है टेडी डे? क्या है टेडी बियर का इतिहास?

टेडी डे कब मनाया जाता है?

साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। इसमें चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। यानी 10 फरवरी को लोग टेडी डे के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर कपल अपने पार्टनर को स्टफ्ड खिलौने देकर अपने इश्क का इजहार करते है। 

टेडी बियर का इतिहास

14 नवंबर 1902 में अमेरिका का तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट मिसिसिपी के एक जंगल में शिकार के लिए गए थे। उनके साथ सहायक होल्ट कोलीर भी था। यहां कोलीर ने काले रंग के एक घायल भालू को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सहायक ने राष्ट्रपति से भालू को गोली मारने की अनुमति मांगी। लेकिन भालू को घायल अवस्था में देख राष्ट्रपति रूजवेल्ट का दिल पिघल गया और जानवर की हत्या करने से मना कर दिया। 16 नवंबर को ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार में इस घटना पर आधारित एक तस्वीर छपी, जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था।

क्यों पड़ा टेडी नाम?

अखबार में छपी तस्वीर को देखकर व्यवसायी मॉरिस मिचटॉम ने सोचा कि एक खिलौना भालू के बच्चे के आकार का बनाया जाए। उन्होंने अपनी पत्नी रोज के साथ मिलकर इसे डिजाइन किया। खिलौने का नाम ‘टेडी’ रखा गया। टेडी नाम रखने के पीछे की वजह यह थी कि राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था, यह खिलौना राष्ट्रपति को समर्पित था, इसलिए उनके नाम को इस्तेमाल करने की अनुमति लेकर इसे व्यवायी दंपत्ति में लॉन्च किया। 

टेडी डे क्यों मनाया जाता है?

अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर की वजह से और उनके नाम पर टेडी बियर का आविष्कार हुआ। इसे बनाने वाले एक व्यवसायी दंपत्ति थे। वैलेंटाइन सप्ताह में टेडी डे मनाने की वजह लड़कियां है। दरअसल, अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड टॉय पसंद होते हैं। लड़के अपनी पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके इम्प्रेस करते हैं, इसलिए 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक में टेडी डे को भी शामिल कर लिया गया।   



Source link

Enable Notifications OK No thanks