Haryana Panchayat Elections 2022 Live: नौ जिलों में मतदान शुरू, सुबह सात बजे से लाइनों में लगे लोग


08:39 AM, 30-Oct-2022

पहले घंटे में इतनी वोटिंग

पानीपत में पहले घंटे में 2.6 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं झज्जर जिले में फिलहाल तक 3 फीसदी मतदान हुआ है।

 

08:25 AM, 30-Oct-2022

मासूम के साथ ड्यूटी दे रहीं पूनम

बच्चे के साथ ड्यूटी पर तैनात पूनम।
– फोटो : संवाद

बहादुरगढ़ के टांडाहेड़ी में एक महिला अपने पोते को गोद में लेकर मतदान करने पहुंची। वहीं यमुनानगर के बिलासपुर में अपने 1 साल के बच्चे के साथ पूनम रानी ड्यूटी पर तैनात हैं। 

08:12 AM, 30-Oct-2022

मानना में लगी लाइन

समालखा खंड के गांव मानना में मतदान के लिए ग्रामीणों की लाइन लगी है। 

07:52 AM, 30-Oct-2022

49 लाख 67 हजार 92 मतदाता करेंगे मतदान

 9 जिलों के 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता मतदान करेंगे। 6019 पोलिंग बूथ पर 1278 पंचायत समिति सदस्यों और 175 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा।

07:34 AM, 30-Oct-2022

सिंबल पर नहीं लड़ रही कांग्रेस

भाजपा नौ वार्ड में सिंबल पर चुनाव लड़ रही है, 10 वार्ड में समर्थित उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ रही। जजपा में यमुनानगर जिले के दो वार्ड में सिंबल पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी व इनेलो भी कुछ वार्ड में सिंबल पर लड़ रही हैं।

07:23 AM, 30-Oct-2022

Haryana Panchayat Elections 2022 Live: नौ जिलों में मतदान शुरू, सुबह सात बजे से लाइनों में लगे लोग

हरियाणा में पहले चरण के चुनाव में रविवार को नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में मतदान शुरू हो गया है। इन जिलों के मंत्रियों और ग्रामीण विधायकों की साख दांव पर लगी हुई है। 

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks