हरियाणा का आम बजट: मनोहर लाल ने पेश किया 1.77 लाख करोड़ का बजट, सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान


10:35 AM, 08-Mar-2022

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना का एलान

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की गई है। तीन लाख रुपये तक के आसान कर्ज उद्यमी बनने के लिए महिलाओं को मिलेंगे।

 

10:29 AM, 08-Mar-2022

कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे आवास

कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला में आवास बनाए जाएंगे। तीन महिला आश्रम का निर्माण होगा। भिवानी के कुडल, व छापर, सोनीपत के गन्नौर में नए महिला कॉलेज खुलेंगे।

10:24 AM, 08-Mar-2022

सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान

महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में अनेक घोषणाएं की गई हैं। राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान किया गया है। सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। 

 

10:22 AM, 08-Mar-2022

अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। यह बजट आने वाले 25 सालों में  विकास की दिशा निश्चित करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा का योगदान 3.4 प्रतिशत है। इसे 4 फीसदी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य कोप्राप्त करने में बड़ा योगदान करेंगे।

10:20 AM, 08-Mar-2022

1.16 लाख करोड़ का राजस्व खर्च 

बजट में 1.16 लाख करोड़ राजस्व खर्च के लिए रखे गए हैं। 30 सतत विकास लक्ष्यों के लिए 1.14 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एचएसआईआईडीसी, हुडा व राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सुविधाओं के रखरखाव पर 2000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

 

10:14 AM, 08-Mar-2022

1.77 लाख करोड़ का बजट

मनोहर सरकार ने 1.77 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। कुल 74 पन्नों का बजट है। यह पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है। 

10:11 AM, 08-Mar-2022

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कोरोना की चुनौतियों का जिक्र किया। सरकार के वित्त प्रबंधन को सराहा।

10:07 AM, 08-Mar-2022

बजट पेश 

सीएम मनोहर लाल ने बजट पेश करना शुरू किया। सीएम ने कहा कि बतौर वित्त मंत्री यह मेरा तीसरा बजट। इसे पेश करना मेरा सौभाग्य है। 

10:00 AM, 08-Mar-2022

विधानसभा स्पीकर सदन में आए

सदन की कार्यवाही शुरू करने से पहले स्पीकर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

08:15 AM, 08-Mar-2022

हरियाणा का आम बजट: मनोहर लाल ने पेश किया 1.77 लाख करोड़ का बजट, सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान

हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को अपना तीसरा आम बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री डिजिटल तरीके से बजट सदन पटल पर रखेंगे। बजट पेश करने से पहले कॉपी को अंतिम रूप दिया गया और मुख्यमंत्री ने बजट की कॉपी पर हस्ताक्षर किए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पेश किया जा रहा बजट महिलाओं को समर्पित रह सकता है। इसके अलावा बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, सार्वजनिक परिवहन, युवाओं, गरीब उत्थान, खिलाड़ियों व स्वालंबन पर निर्भर रहने की उम्मीद है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks