न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:45 AM IST
सार
कर्नाटक हिजाब विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब हिंसा की भी खबर सामने आने लगी है। ताजा जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता हजरा शिफा के पिता के होटल पर हमला किया गया है।
कर्नाटक हिजाब विवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता हजरा शिफा के पिता के होटल पर भीड़ ने 21 फरवरी की रात कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें हजरा के भाई घायल हो गए। यह घटना उडुपी जिले के मालपे में हुई है। हिजाब विवाद को लेकर हाजरा ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।