Holi 2022: शादी के बाद मौनी-सूरज की पहली होली, बिग-बी ने जया को लगाया रंग; सेलेब्स ने ऐसे दी फैंस को शुभकामनाएं


महामारी के दो साल बाद, भारत इस वर्ष पूरी ऊर्जा के साथ होली मना रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आने की वजह से, रंगों के त्योहार को अपना महत्व वापस मिल रहा है। इस खास मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पोस्ट साझा की है। उन्होंने न केवल शुभकामनाएं दीं हैं, बल्कि अपने होली उत्सव की कुछ झलकियां भी साझा कीं। यहां देखिए तस्वीरें

अक्षय कुमार

होली के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने सभी फैन्स को होली की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार कैमरे के लेंस पर चमकीले रंग फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता लिखते हैं,”आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

 

मौनी रॉय 

शादी के बाद मौनी रॉय और उनके पति की यह पहली होली है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए मौनी ने पति सूरज के साथ इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में मौनी सूरज के पैर छूती नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,”आपका जीवन हमेशा खुशी, प्यार और हंसी के रंगों से भरा रहे। हैप्पी होली ।” 

 

 

दिया मिर्जा

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने और लोगों से अलग हटकर अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फूलों की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “होली की शुभकामनाएं!!! आशा है प्रकृति के रंग हमें हमेशा प्यार और सद्भाव से जोड़े रखें।”

 

ऋतिक रोशन

अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए अपने ट्विटर पर एक खास नेट साझा किया। अभिनेता ने लिखा,”आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं! यह रंग आपके रिश्तों में मिठास ला सकें,और खुशी की भावना आपके दिलों में बरकरार रहे, यही मेरी कामना है।”

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks