ICSE Results 2022:बहन के जन्मदिन पर ऑल इंडिया टॉपर बनी हरगुन कौर मथारू


कौन हैं हरगुन कौर मथारू

कौन हैं हरगुन कौर मथारू

पुणे के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ने वाली हरगुन कौर मथारू साल 2022 की ICSE 10वीं की टॉपर हैं। हरगुन कौर ने 10वीं बोर्ड में 9.88 प्रतिशत अंक हासिल करें है। उत्तर प्रदेश के तीन अन्य छात्रों के साथ टॉप स्थान के लिए टाइड होने के बाद भी सब को पिछे छोड़ते हुए टॉप आयीं हैं। किया है। उन्हें किताबें पढ़ना बहुत पसंद है एक पर्सी जैक्सन उनकी पसंदीदा किताबों में से एक है। खली समय में वो कला से जुड़ी चीजे करना पसंद करतीं हैं जैसे ड्राइंग और डूडलिंग करना उन्हें बेहद पसंद हैं।

क्या है सफलता का राज

क्या है सफलता का राज

अधिकतर छात्र अच्छे अंक लाने के लिए तरह-तरह की कोचिंग लेते हैं। सफलता के लिए वो सब करतें हैं जो उनको बताया जाता है। हरगुन की तैयारी और छात्रों से काफी अलग और सिंपल थी। उन्होंने किसी भी विषय की कोचिंग नहीं ली। जो पढ़ा खुद से पढ़ा, जितना स्कूल में पढ़ाया जाता था उसे ही वो अच्छे से पढ़ती थीं। उनका जितना मन होता था उसी हिसाब से उन्हें पढ़ना होता था।

आगे क्या करना चाहतीं हैं हरगुन

आगे क्या करना चाहतीं हैं हरगुन

द इंडियन एक्सप्रेस से फोन पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी रूचि रोबोटिक्स में है। आगे कोडिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं। इसलिए आगे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी करेंगी।

माता-पिता का कैसा रहा रिएक्शन

माता-पिता का कैसा रहा रिएक्शन

हरगुन की माता सुखविंदर एक बैंकर हैं। उन्होंने कहा, “हरगुन पूरी तरह से स्वतंत्र व्यक्ति हैं और इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। वहीं उनके पिता देव सिंह मथारू ने कहा- हरगुन इस कामियाबी के लिए हमेशा से सक्षम रही हैं। आगे बताते हुए कहते हैं, हरगुम अपनी पढ़ाई में बहुत रूचि रखतीं थी। हम सबको, और स्कूल को हरगुन से पूरी उम्मीदें थी कि वो कुछ कर दिखाएगी पर हम कभी उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते थे। हरगुन अपनी पढ़ाई के साथ बाकी चीजों में भी संतुलन बना के रखतीं है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks