ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहे हैं, तो इस महिला के साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में जान लें


जॉब का वादा कर धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन फ्रॉड नई चुनौती बन रहा है। दिल्‍ली की एक महिला इसी में फंस गईं। उन्‍हें एक जानी-मानी ई-कॉसर्म कंपनी में जॉब का मौका मिला था, लेकिन एक लिंक पर क्लिक करते ही महिला ने 4 लाख रुपये गंवा दिए। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि इस ठगी में जॉब ढूंढ रही महिला को निशाना बनाया गया। नौकरी का वादा देकर उन्‍हें एक लिंक भेजा गया। यह लिंक SMS के जरिए भेजा गया। महिला ने जैसे ही यूआरएल पर क्लिक किया, उनकी डिवाइस हैक हो गई। इसके बाद महिला के अकाउंट से 4 लाख रुपये निकाल लिए गए। 

बताया जा रहा है कि इस मामले में ईस्‍ट दिल्‍ली के शकरपुर और और नोएडा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

4,00,000 रु. ऑनलाइन नौकरी की तलाश में, जालसाजों ने उसे एसएमएस के जरिए एक यूआरएल भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा गया। उसने ऐसा किया! इसके तुरंत बाद, उसने पाया कि उसका डिवाइस हैक कर लिया गया था और उसके खाते से ₹4 लाख की राशि ले ली गई थी। सौभाग्य से, पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पूर्वी दिल्ली के शकरपुर और नोएडा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य आरोपी फरार हैं। यह जानने के लिए पढ़ें कि यह ऑनलाइन नौकरी घोटाला कैसे काम करता है और आप अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला को एक जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी ऑफर की गई थी। महिला से कहा गया था कि उन्‍हें SMS के जरिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करना है। पुलिस के मुताबिक महिला ने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उनके अकाउंट से पैसे निकल गए। अभी यह जानकारी नहीं है कि महिला ने लिंक पर क्लिक करने के बाद कोई डेटा भरा था या उससे पहले ही डिवाइस को हैक कर लिया गया था।  

माना जा रहा है कि यह फ‍िशिंग की घटना हो सकती है, जिसमें महिला ने अपनी पर्सनल डिटेल भरी हों और उनकी डिवाइस को हैक कर लिया गया हो। एक अनुमान यह भी है कि कोई मैलवेयर की वजह से ऐसा हुआ हो सकता है, जो‍ लिंक पर क्लिक करते हुए डिवाइस में इंस्‍टॉल हो जाता है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि वो लिंक जनरेट करते थे और जरूरतमंद लोगों को भेजते थे। पीडि़त के लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक कर लिया जाता था और OTP देख लिया जाता था। 
 

Source link

Enable Notifications OK No thanks