ठंड के मौसम में रूजुता दिवेकर द्वारा बताए गए इन 10 सुपरफूड्स को करें डाइट में शामिल


सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गोंद का सेवन करते हैं। यह ना केवल शरीर आपके पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। बल्कि हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। साथ ही साथ यह आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना सकता है।

ठंड के मौसम में खाने-पीने का अपना एक अलग ही मजा होता है। कड़कड़ाती ठंड में हम सभी कई तरह के फूड्स को खाना पसंद करते हैं। हालांकि, हर तरह के फूड का सेहत पर अपना एक अलग प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर आप सच में एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं तो आपको मौसम के अनुसार कुछ फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में ऐसे दस फूड्स के बारे में बताया हैं, जिन्हें विंटर सुपरफूड्स कहा जा सकता है। यह आपकी ओवरऑल हेल्थ का ध्यान रखने में मदद करेंगे-

इसे भी पढ़ें: गंदा और काला हो गया है गैस चूल्हा तो साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

बाजरा

बाजरा विटामिन बी से भरपूर होता है और यह आपकी मसल्स ग्रोथ व हेयर रिजेनरेशन में मदद करता है। 

ऐसे खाएं- बाजरे को आप बाखरी, खिचड़ी, लड्डू, थालीपीठ आदि के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गोंद

सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गोंद का सेवन करते हैं। यह ना केवल शरीर आपके पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। बल्कि हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। साथ ही साथ यह आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना सकता है।

ऐसे खाएं- गोंद को आप गोंद के लड्डू, गोंद के पानी, घी में रोस्ट करके व उसके उपर शुगर डालकर सेवन कर सकते हैं।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, पुदीना व साग आदि हर किसी को विंटर्स में अवश्य खाना चाहिए। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ फाइबर व कई तरह के विटामिन्स होते हैं। यह ठंड में हाथ-पैरों में होने वाली जलन को भी कम करने में मदद करते हैं।

ऐसे खाएं- आप हरी पत्तेदार सब्जियों को कई रूपों जैसे सब्जी, साग, रायता, चटनी आदि बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, दाल में भी इसे एड किया जा सकता है।

कंद और जड़ों वाली सब्जियां

कंद और जड़ों वाली सब्जियां ना केवल प्री-बायोटिक होती हैं, बल्कि यह वेट लॉस और डायजेशन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। साथ ही साथ यह शरीर में पोषक तत्वों को भी बेहतर तरीके से अब्जार्ब करने में मदद करती हैं।

ऐसे खाएं- आप इसे टिक्की, सब्जी के रूप में खा सकते हैं। खासतौर से, इस मौसम में इन सब्जियों को उन्ध्यू बनाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इन्हें रोस्ट करके नमक और मिर्च लगाकर भी खाया जा सकता है।

मौसमी फल

मौसमी फल जैसे पेरू, सीताफल, खुरमानी और सेब आदि माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर होते हैं। यह स्किन के हाइड्रेशन में भी मदद करता है।

ऐसे खाएं- आप पके हुए फलों को वॉश करके खा सकती हैं। यह मिड मील्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर ही धोऐं अपने महंगे जैकेट, नहीं करवाना पड़ेगा ड्राई क्लीन

तिल

इसमें एसेंशियल फैटी एसिड और विटामिन ई होते हैं। यह हड्डियों से लेकर स्किन और हेयर के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।

ऐसे खाएं- आप इसे चिकी, लड्डू व चटनी के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा, आप तिल की सीजनिंग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूंगफली

मूंगफली की गिनती वर्ल्ड के हेल्दी फूड में होती है। यह विटामिन बी में रिच होते हैं और इसमें अमीनो एसिड्स होते हैं। इसे हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

ऐसे खाएं- आप इसे उबालकर और रोस्ट करके चटनी बना सकते हैं। साथ ही इसे सलाद और सब्जी में सीजनिंग के रूप इस्तेमाल कर कर सकते हैं।

घी

इसमें एसेंशियल फैटी एसिड होते हैं और इसमें विटामिन डी, ए व ई आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह टेस्ट एन्हेन्सर के रूप में काम करते हैं।

ऐसे खाएं- आप घी में कुक कर सकते हैं या फिर आप इसे दाल, पानी, बाखरी, बाटी व रोटी के उपर अप्लाई भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: किचन से बाहर भी कई तरीकों से काम आ सकता है सिरका

मक्खन (व्हाइट बटर)

यह ज्वॉइंट ल्यूब्रिकेशन और स्किन हाइड्रेशन के रूप में काम करते हैं। साथ ही, इसके सेवन से वर्क फ्रॉम होम की वजह से होने वाले गले और पीठ के दर्द से भी राहत मिलती है। 

ऐसे खाएं- आप इसे रोटी पर लगाकर, सब्जी में ऊपर से डालकर या फिर इसे नाश्ते में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कुलीथ

कुलीथ एक तरह की दाल होती है। यह किडनी स्टोन से प्रिवेंट करने में मदद करते हैं और ब्लोटिंग के भी राहत दिलाता है। यह प्रोटीन, फाइबर और अन्य माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स का एक अच्छा सोर्स है। 

ऐसे खाएं

आप इसे पराठा, सूप या दाल आदि के रूप में खा सकती हैं।

मिताली जैन



image Source

Enable Notifications OK No thanks