IND vs GHA Hockey Live: जीत से शुरुआत करना चाहेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, घाना से है मुकाबला


ख़बर सुनें

आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ग्रुप स्टेज (पूल-बी) में अपने पहले मैच में घाना से भिड़ेगी। टीम इंडिया जीत से शुरुआत करना चाहेगी। भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीम है। 
स्वर्ण पदक है निशाने पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के अभियान में घाना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।  यह भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। 
गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और कनाडा जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती से पार पाना है। रविवार को भारतीय पुरुष टीम 1975 विश्व कप के बाद पहली बार घाना के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार भारत ने घाना को 7-0 से हराया था।
भारतीय कोच ग्राहम रीड ने कहा- अब हमने इंग्लैंड के मौसम से तालमेल बैठा रहे हैं। अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहे कप्तान मनप्रीत ने कहा, हम अपने किसी भी प्रतिद्वंद्वी को कमजोर नहीं आंक रहे। उन्होंने कहा, हम पदक जीतना चाहते हैं। घाना के बाद भारत का अगला मैच सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 3 अगस्त को कनाडा और 4 को वेल्स से भारतीय टीम भिड़ेगी। 

विस्तार

आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ग्रुप स्टेज (पूल-बी) में अपने पहले मैच में घाना से भिड़ेगी। टीम इंडिया जीत से शुरुआत करना चाहेगी। भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीम है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks