India vs Canada Hockey Live: कनाडा के खिलाफ भारत 2-1 से आगे, सलिमा टेटे और नवनीत कौर ने किया गोल

ख़बर सुनें

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने चौथे मुकाबले में कनाडा से खेल रही है। मैच में भारत 2-1 से आगे है। टीम इंडिया के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने किया। दूसरा गोल नवनीत कौर ने किया। वहीं, कनाडा के लिए पहला गोल ब्रिएन स्टेयर्स ने किया। भारत ग्रुप में घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हरा चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार मिली थी।

दूसरा क्वार्टर:
नवनीत कौर ने 22वें मिनट में गोल कर भारत को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि, भारत की बढ़त अगले ही मिनट में घट गई। कनाडा के लिए 23वें मिनट में ब्रिएन स्टेयर्स ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया।

पहला क्वार्टर
वंदना कटारिया ने पहले ही मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने उसे रोक लिया। भारत की सलिमा टेटे ने टीम के लिए पहला गोल किया। भारत को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम को पहला गोल मिला।

पूल-ए के इस मैच में भारतीय टीम की नजर जीत पर होगी। उसे पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत दो जीत के साथ ग्रुप में तीसरे पायदान पर है। दूसरी ओर, कनाडा की नजर तीसरी जीत पर होगी। वह छह अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
 
विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks