IPL 2022 Auction Live: दोपहर 12 बजे से शुरू होगी नीलामी, हुड्डा का बेस प्राइस बढ़ा,10 और खिलाड़ी जोड़े गए


07:42 AM, 12-Feb-2022

शुक्रवार को 10 और नए खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जोड़े गए हैं। यह सभी खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप के स्टार्स हैं। इन्हें विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इनको मिलाकर कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पहले 590 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ सालों के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी कोर टीमें कैसे मजबूत करती हैं।

07:33 AM, 12-Feb-2022

IPL 2022 Auction Live: दोपहर 12 बजे से शुरू होगी नीलामी, हुड्डा का बेस प्राइस बढ़ा,10 और खिलाड़ी जोड़े गए

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 के लिए मेगी ऑक्शन का दिन आ चुका है। आज दोपहर 12 बजे से नीलामी की शुरुआत होगी। 10 फ्रेंचाइजियों के बीच श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर, कगिसो रबाडा, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं। आईपीएल का यह 15वां संस्करण होगा। इस साल लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात टाइटंस दो नई टीमें होंगी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks