IPL 2022: तय समय पर होगा दिल्ली-पंजाब मैच, मिचेल मार्श की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव, एंटीजेन में पाए गए थे पॉजिटिव


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Apr 2022 06:07 PM IST

सार

दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले वो रैपिड एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को होने वाले मैच पर खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, अब यह मैच तय समय पर ही होगा।

बल्लेबाजी करते मिचेल मार्श

बल्लेबाजी करते मिचेल मार्श
– फोटो : IPL/BCCI

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले वो रैपिड एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को होने वाले मैच पर खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, अब यह मैच तय समय पर ही होगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फीजियो पैट्रिक फारहार्ट को छोड़कर दिल्ली की टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। फीजियो फारहार्ट पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब से वह आइसोलेशन में हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks