क्या सस्ता होने वाला है पेट्रोल? जानें आज क्या है वाहन ईंधन के लेटेस्ट रेट



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से क्रूड ऑयल (Crude Oil) का रेट 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के आस-पास बना हुआ है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि इसका असर घरेलू बाजार में दिखाई दे सकता है। सरल भाषा में कहें तो पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) सस्ता होने की उम्मीद है। फिलहाल, करीब 3 माह से भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने भाव को स्थिर बनाए रखा है।

बात करें आज (23 जुलाई 2022, शनिवार) की तो पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता का यह दौर करीब 3 माह से है। हालांकि, 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता किया गया था। आइए जानते हैं लेटेस्ट दाम…

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

image Source

Enable Notifications OK No thanks