Jabalpur Fire: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, चार लोगों की मौत, बढ़ सकती है जान गंवाने वालों की संख्या

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौके पर हैं। जबलपुर के कलेक्टर इलैया राजा ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

सूत्रों के मुताबिक नौ से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलसे हैं। कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। आग लगने के बाद मरीजों और अस्पताल के स्टाफ में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में फंसे मरीज और उनके परिजनों को निकालने के लिए बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर इलैया राजा ने चार मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। हमारा पहला फोकस आग पर काबू पाना और मरीजों व परिजनों को बचाना है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks