JAC 10th, 12th Result 2022: वेबसाइट jacresults.com पर मिलेगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, बहुत जल्द होगा जारी


JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022, Sarkari Result 2022, Jacresults.com, jac.nic.in, jharresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा बहुत ही जल्द झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने अभी तक JAC 10वीं, 12वीं के परिणाम की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड बहुत ही जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर देगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने कक्षा 10 वीं और 12 वीं के स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – jacresults.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इस बीच, JAC बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। झारखंड बोर्ड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, कुल छात्रों में से 3.99 लाख छात्र मैट्रिक और 2.81 लाख इंटरमीडिएट के लिए उपस्थित हुए थे।

JAC Class 10, 12 Result 2022: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
indiaresults.com
Examresults.net

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result ऐसे देखें

स्टेप 1: स्टूडेंट सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिश‍ियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए JAC 10th Result 2022 या JAC 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब रोल नंबर आदि सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।

Source link

Enable Notifications OK No thanks