सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर से फूले नहीं समा रहे जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर, कही ये बात

सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर सारी लाइमलाइट सोनम कपूर ने बटोर ली. जैसे ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की सोशल मीडिया पर हर ओर सोनम कपूर और आनंद आहूजा के ही चर्चे होने लगे. फैंस ने तो उन्हें शुभकामनाएं दी ही, साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खबर को सुनकर बेहद खुश हुए. वहीं अब मामा बनने जा रहे अर्जुन कपूर और मौसी बनने जा रहीं जाह्नवी कपूर ने इस खबर पर रिएक्शन दिया है.

अर्जुन कपूर ने खुशी की जाहिर
जब से अभिनेता अर्जुन कपूर को ये खबर मिली है वो भी खुशी से फूले नहीं समा रहे. खासतौर से ये सोचकर कि वो जल्द ही मामा बन जाएंगे. अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये खुशी जाहिर भी की है. सोनम की पोस्ट को री पोस्ट करते हुए अर्जुन ने लिखा– अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें ही होती हैं. अब मामा बनने का समय है.

वहीं सिर्फ मामा बनने जा रहे अर्जुन कपूर ही खुश नहीं हैं बल्कि जल्द ही मौसी बनने वालीं जाह्नवी कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है. अपनी इंस्टा स्टोरी पर जाह्नवी ने सोनम कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा– मेरा दिल खुशी से भर गया है.

पूरे कपूर परिवार में खुशी का माहौल
सिर्फ अर्जुन और जाह्नवी ही नहीं बल्कि इस वक्त पूरे कपूर परिवार में ही खुशी का माहौल है. खासतौर से सोनम कपूर के मम्मी-पापा यानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं. नाना नानी बनने की जैसे ही खबर उन्हें मिली तो वो इस खुशी को जाहिर करने से खुद को रोक नहीं सके. अब उन्हें इंतजार है कि जल्द ही कोई उन्हें नाना नानी कहकर पुकारे और इसके लिए वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः द कपिल शर्मा शोः बड़ी मजेदार है पर्दे के पीछे की कहानी, सेट पर खूब होती है मस्ती, कुछ इस तरह मेहमान करते हैं टाइमपास

image Source

Enable Notifications OK No thanks