खुद को रखें एकदम फिट, ये टॉप योगा 5 ऐप्स तुरंत करें डाउनलोड


नई दिल्ली। International Yoga Day 2022: आज 21 जून है और आज इंटरनेशनल योग दिवस है। आज के दिन हर कोई योग को लेकर बेहद जागरूक रहता है और योग भी करता है। वैसे तो समय के साथ लोगों ने योग को अपना लिया है। यह एक अत्यंत लोकप्रिय वेलनेस रूटीन बन गया है। स्मार्टफोन ने योग सीखना और अभ्यास करना आसान बना दिया है क्योंकि इसके लिए कई ऐप तैयार किए गए हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके रोजमर्रा के जीवन में काम आ सकती हैं और आपको बेहतर योग सीखने में मदद कर सकती हैं।

Wysa-

इसमें आपकी पहचान गुमनाम रहती है और आपकी बातचीत प्राइवेसी प्रोटेक्टेड होती है। यहां पर आप ऐसी तकनीकों को अनलॉक कर सकते हैं जो आपको मजेदार और बेहतर कम्यूनिकेशन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करती हैं। यह आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध है। यह ऐप पूरी तरह से फ्री है। यह लोगों को स्ट्रेस, एनजाइटी और डिप्रेशन से निपटने के लिए सीबीटी तकनीक की मदद लेती है। इसमें थैरेपीज, योगा और मेडिटेशन होता है।

Asana Rebel-
यह आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध है। 2020 में, Apple ने इसे App Of The Day के तौर पर पेश किया था। वहीं, अब यह Google Play Store पर भी उपलब्ध है। इसमें आप कई तरह के योगासन कर सकते हैं। इसमें आपको ट्रायल के बाद सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

Glo-
यह आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध है। इसके लिए भी आपको आगे चलकर कुछ शुल्क चुकाना पड़ सकता है। यह उन लोगों के लिए है जो छोटे-छोटे सेशन्स चाहते हैं। इसमें 10 मिनट से 20 मिनट तक की कई क्लासेज दी जाती हैं। बिगनर्स के लिए, इसमें बहुत सारी ईजी क्लासेज हैं। जैसे-जैसे आप योग में ज्यादा कुशल होते रहेंगे आपका लेवल बढ़ता रहेगा।

Calm-

यह ध्यान के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। इसमें श्वास और विश्राम तकनीक सिखाई जाती है। इसमें 3 मिनट से लेकर 25 मिनट तक का मेडिटेशन उपलब्ध कराया जाता है। आप अपने हिसाब से समय को चुन सकते हैं। इसे आईओएस और एंड्रॉइड पर पर उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए भी आगे चलकर शुल्क देना पड़ सकता है।

Prayoga-
यह उन ऐप्स में से एक जो वास्तव में अच्छा Apple वॉच इंटीग्रेशन उपलब्ध कराती है। इसमें दिए गए योग मुद्रा और आसन भारत के टॉप योग विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन किए गए हैं। यह Apple के LiDAR स्कैनर (iPhone 12 और 13 पर उपलब्ध) के साथ-साथ AR WebKit का इस्तेमाल Apple यूजर्स को एक अलग अनुभव उपलब्ध कराता है। यह केवल आईओएस पर उपलब्ध है। यह ऐप पूरी तरह फ्री है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks