Khatron Ke Khiladi 12: इस दिन से ऑनएयर होगा रोहित शेट्टी का शो, जानें डेट से लेकर टाइम तक सबकुछ


बॉलिवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से टीवी पर भी खूब छाए रहते हैं। अब इस शो का 12वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, शिवांगी जोशी, रुबीना दिलैक, सृति झा और प्रतीक सहजपाल सहित अन्य कंटेस्टेंट्स जल्द ही आपको खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे। इसकी शूटिंग केपटाउन, साउथ अफ्रीका में हो रही है। शो कब शुरू हो रहा है, कितने बजे आएगा, चैनल के अलावा इसे कौन से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, इस रिपोर्ट में जानिए सबकुछ।

एडवेंचर और स्टंट-बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 12वां (Khatron Ke Khiladi 12) सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। ये शो 2 जुलाई से कलर्स चैनल पर ऑनएयर होगा। सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट हो गई है। इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘खतरों का वार होगा इस बार नॉन-स्टॉप!’

Khatron Ke Khiladi 12: सेट पर रो रहे थे कंटेस्टेंट्स, मिस्टर फैजू ने झट से रिकॉर्ड कर लिया ये वीडियो
खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो (Khatron Ke Khiladi 12 New Promo)


वैसे तो जितने भी कंटेस्टेंट्स अभी केपटाउन में हैं और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, वो बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोशल मीडिया पर खूब फोटोज और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इस बीच शो की ऑनएयर डेट रिवील करने के साथ ही नया प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है।

खतरों के खिलाड़ी 12 प्रीमियर डेट (Khatron Ke Khiladi 12 Premiere Date)
इसी वीडियो कैप्शन में आगे बताया गया है कि KKK 12 आप 2 जुलाई से हर शनिवार और रविवार सिर्फ कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 प्रीमियर टाइम (Khatron Ke Khiladi 12 Premiere Time)
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को आप हफ्ते में दो दिन सेटरडे और संडे को रात 9 बजे टीवी चैनल पर देख सकेंगे।

खतरों के खिलाड़ी 12 वूट ऐप (Khatron Ke Khiladi 12 on VOOT App)


टीवी चैनल के अलावा आप इस शो के एपिसोड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। जी हां, ये शो आप वूट ऐप पर देख सकेंगे।

पति रितेश संग ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में जा रही हैं राखी सावंत ?

ये कंटेस्टेंट्स करते दिखेंगे खतरनाक स्टंट (Khatron Ke Khiladi 12 Contestants List)
1. रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)
2. प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal)
3. सृति झा (Sriti Jha)
4. निशांत भट्ट (Nishant Bhat)
5. मिस्टर फैजू (Faisal Sheikh)
6. शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
7. जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)
8. तुषार कालिया (Tushar Kalia)
9. मोहित मलिक (Mohit Malik)
10. एरिका पैकर्ड (Erika Packard)
11. चेतना पांडे (Chetna Pande)
12. कनिका मान (Kanika Mann)
13. अनेरी वजानी (Aneri Vajani)
14. राजीव अदातिया (Rajiv Adatia)

रोहित शेट्टी के अलावा ये हस्तियां शो कर चुकी हैं होस्ट
रोहित शेट्टी आठवीं बार ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ होस्ट करने जा रहे हैं। इनके अलावा अक्षय कुमार सीजन 1 और 2 को, प्रियंका चोपड़ा सीजन 3 को, अक्षय कुमार सीजन 4 को और अर्जुन कपूर सीजन 7 को होस्ट कर चुके हैं। अन्य सीजन को रोहित ने ही होस्ट किया है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks