दूसरी बार मां बनीं Kylie Jenner, गुड न्यूज के साथ फैंस को दिखाई बच्चे की पहली झलक


हॉलिवुड स्टार और बिजनसवुमन काइली जेनर (Kylie Jenner) के फैंस के लिए खुशखबरी है। काइली जेनर दूसरी बार मां (Kylie Jenner बन गई हैं। काइली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की कि वह और बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट दूसरे बच्चे के पैरंट्स बने हैं।

24 वर्षीय काइली जेनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Kylie Jenner Instagram) पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी और उनके नन्हे बच्चे का हाथ नजर आ रहा है। कैप्शन में काइली ने बताया है कि उन्होंने 2 फरवरी 2022 को बच्चे को जन्म दिया। काइली जेनर के इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फैंस काइली से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वह बच्चे की झलक दिखाएं।

kylie jenner gives birth to baby post


3 साल पहले बेटी को दिया जन्म, ट्रैविस से यूं हुई थी मुलाकात

बता दें कि काइली जेनर 3 साल पहले बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर की मां बनी थीं। काइली और ट्रैविस स्कॉट की पहली मुलाकात अप्रैल 2017 में हुई थी। 1 फरवरी 2018 को काइली ने उनके पहले बच्चे को जन्म दिया था। काइली ने कुछ दिनों पहले ही ट्रैविस के साथ फैमिली फोटो शेयर की थी। काइली जेनर ने दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में सितंबर 2021 में अनाउंस किया था। उस वक्त उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी पॉजिटिव टेस्ट भी नजर आया।

kylie jenner family photo


इंस्टाग्राम से करोड़ों में कमाई

काइली जेनर सोशल मीडिया पर बेहद पॉप्युलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 309 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्हें इंस्टाग्राम से तगड़ी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काइली जेनर एक पोस्‍ट से करीब 2 करोड़ 58 लाख रुपए की कमाई करती हैं।

Kylie Jenner gives birth to baby-Instagram/kyliejenner

दूसरी बार मां बनीं काइली जेनर

image Source

Enable Notifications OK No thanks