LIVE: ‘ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं’, ED के सवालों से पहले कांग्रेस का पोस्टर वार, प्रदर्शन के चलते दिल्ली में कई रास्ते बंद


08:38 AM, 13-Jun-2022

इन रास्ते से जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण भारी ट्रैफिक की आवाजाही की उम्मीद है। 

08:34 AM, 13-Jun-2022

राहुल की पेशी के मद्देनजर दिल्ली में कई रास्ते बंद 

दिल्ली यातायात पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 

08:33 AM, 13-Jun-2022

राहुल की पेशी से पहले लगाए गए पोस्टर

दिल्ली में नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल झुकेगा नहीं, सत्य झुकेगा नहीं जैसे स्लोगन वाले पोस्टर लगाए गए। वहीं एक अन्य पोस्टर में लिखा है कि राहुल गांधी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।

08:16 AM, 13-Jun-2022

कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पेश होने से पहले उनके समर्थन में नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

यहां देखें वीडियो

 

08:04 AM, 13-Jun-2022

LIVE: ‘ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं’, ED के सवालों से पहले कांग्रेस का पोस्टर वार, प्रदर्शन के चलते दिल्ली में कई रास्ते बंद

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड से सांसद राहुल गांधी को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। वहीं कांग्रेस पार्टी के समर्थक देशभर में प्रदर्शन करके इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने दिल्ली में प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी है।





Source link

Enable Notifications OK No thanks