स्वपनिल सिंदे से साइशा सिंदे तक का सफर तय करने वाली फैशन डिजाइनर स्वामी चक्रपाणि की पार्टनर होंगी। दोनों साथ में जेल में रहेंगे। दोनों ने अपने सूटकेस से तीन-तीन चीजें निकालीं और जेल की तरफ रवाना हो गए।
निशा रावल की हुई एंट्री
बबीता फोगाट पर आरोप
पूनम पांडे और कंगना आमने-सामने
दूसरे कैदी बने स्वामी
कंगना रनौत की जेल में दूसरे कैदी के तौर पर स्वामी चक्रपाणी महाराज ने एंट्री मारी। ये वही हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान ‘गौ मूत्र’ पार्टी रखी थी और सभी को इसे पीने के लिए कहा था। हालांकि उन्होंने कहा, ‘सब जब शरब पिए तो रासलीला, हम करें तो चरित्र धीला’। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने आगे कहा कि उन्होंने लॉक अप का प्रस्ताव इसलिए लिया क्योंकि पहले से ही कई संत अंदर हैं।
रवीना होंगी एक दिन की जेलर
शो में आगे कंगना रनौत बुलाती हैं रवीना टंडन को। उन्हें पूरी जेल घुमाती हैं। और पूछती हैं कि क्या वह उनकी जेल की एक दिन के लिए जेलर की भूमिका निभाएंगी। तो वह राजी हो जाती हैं।
पहले कैदी बने मुनव्वर फारुकी
कंगना रनौत ने अपनी जेल में डालने के लिए पहले मुनव्वर फारुकी को बुलाया। उन्हें 60 सेकेंड में अपनी बात रखने का मौका दिया गया। फिर उनसे मीडिया और कमीडियन सुनील पॉल ने कुछ सवाल-जवाब किए। जिसके बाद कुछ गर्मा-गर्मी का माहौल भी देखा गया। इसके बाद कंगना ने मुनव्वर को अपनी जरूरत की सिर्फ तीन चीजों को अंदर ले जाने का मौका दिया। जिसमें से उन्होंने नमाज पढ़ने की मैट और स्कल कैप के साथ एक टी-शर्ट चुनी। फिर उन्हें दो बॉडीगार्ड ने पकड़कर जेल में डाल दिया।