Monsoon Session LIVE: ‘सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष, महामानव नहीं’, संसद में हंगामे पर बोली सरकार


11:35 AM, 21-Jul-2022

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद कुछ विपक्षी सदस्यों द्वारा नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई। बता दें कि इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही भी सुबह 11.30 तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

11:26 AM, 21-Jul-2022

सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष, महामानव नहीं: प्रह्लाद जोशी

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेवजह का हंगामा कर रही है। कानून के सामने सब बराबर है या नहीं? सोनिया जी कांग्रेस अध्यक्ष हैं महामानव नहीं। कांग्रेस के लोग सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं।  

 

संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन


09:47 AM, 21-Jul-2022

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सत्तारूढ़ दल द्वारा कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने और परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग सहित देश में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर राज्यसभा में व्यावसायिक निलंबन का नोटिस दिया। 

09:41 AM, 21-Jul-2022

सोनिया से पूछताछ के विरोध में स्थगन प्रस्ताव नोटिस  

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

09:35 AM, 21-Jul-2022

Monsoon Session LIVE: ‘सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष, महामानव नहीं’, संसद में हंगामे पर बोली सरकार

संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। विपक्षी पार्टियां आज भी महंगाई, डेयरी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने और अग्निपथ योजना (Agneepath Ccheme) को वापस लेने के लिए हंगामा कर सकती हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी आज  सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करेगी। संसद के मानसून सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…



Source link

Enable Notifications OK No thanks