MP Board 10th 12th Result 2022 Live: आज दोपहर 1 बजे जारी होगा एमपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट


11:47 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th, 12th Result: बोर्ड ने परिणाम को लेकर जारी की सूचना

मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर ट्वीट जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री 

इंदर सिंह परमार आज दोपहर 1 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के भवन से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सिंगल क्लिक से घोषित करेंगे।

 

11:31 AM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022: सीएम शिवराज ने छात्रों के लिए दिया संदेश

आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों।  ‘रुक जाना नहीं’ योजना अभी चल रही है, आपका साल खराब नहीं होगा, इसी साल फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा

11:21 AM, 29-Apr-2022

MP Board 12th Result 2022 : करीब 18 लाख छात्रों परीक्षा में लिथा भाग

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी। परीक्षा में करीब 18 लाख छात्रों ने भाग लिया था 

10:42 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भी बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने Koo पर लिखा- मध्यप्रदेश के प्रिय बेटे-बेटियों, आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने जा रहा है। परीक्षा के परिणाम आप सबकी अपेक्षा के अनुरूप हों और आप सभी की मेहनत रंग लाए इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

10:31 AM, 29-Apr-2022

mp board 10th 12th result 2022: बुधवार को जारी हुई रिजल्ट की तारीख

एमपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा बुधवार को कर दी गई थी। मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्वयं ट्वीट कर दी थी।

10:00 AM, 29-Apr-2022

MPBSE MP Board 10th 12th Result: परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए

मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के लिए संशोधित मार्किंग स्कीम जारी की गई है। इसके तहत सभी थ्योरी के विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं। वहीं, 20 अंक व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए इन दोनों ही विषयों में 30 फीसदी अंकों की जरूरत पड़ेगी। 

09:42 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th, 12th Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

09:21 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result : इस तारीख को हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच किया गया था।

09:01 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result 2022 : 10वीं और 12वीं के साथ ये परिणाम भी होंगे जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ओर से एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ ही 12वीं वोकेश्नल का रिजल्ट, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए, यहां जानें    

08:25 AM, 29-Apr-2022

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 : मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे परिणाम

एमपी बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्र अपना परिणाम मोबाइल एप के जरिए भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App Download करना होगा। इसके बाद  know your result के सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर व आवेदन क्रमांक डालकर छात्र परिणाम को देख सकेंगे।  

08:20 AM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022: मंत्री परमार जारी करेंगे परिणाम

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे।

07:57 AM, 29-Apr-2022

MP board Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

MP Board Result 2022: आज जारी होंगे एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे 

07:10 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result 2022 Live: आज दोपहर 1 बजे जारी होगा एमपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

MP Board Result 2022 LIVE : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परीक्षा के परिणाम आज जारी होने वाले हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज 29 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks