MP Budget: कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्य प्रदेश का बजट


11:12 AM, 09-Mar-2022

हंगामे के बीच बजट पेश  

कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का स्मरण, नमन करते हुए रामराज्य स्थापित करने के सरकार के प्रयासों को सामर्थ्य और मार्गदर्शन प्रदान करें। कांग्रेस विधायक सदन के वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। इस बीच, देवड़ा ने बजट भाषण पढ़ना जारी रखा। 

11:03 AM, 09-Mar-2022

बजट शुरू होने से पहले हंगामा

कांग्रेस विधायकों ने बजट भाषण शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू कर दिया। सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ प्रदेश पर डाल दिया है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट सत्र है। बजट भाषण सदन के सदस्य ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता सुनना चाहती है। मेरा प्रतिपक्ष से विनम्र है कि आपका जो भी विरोध हो, वह कर लें। पर बजट भाषण से पहले ही विरोध करना ठीक नहीं है।   

10:54 AM, 09-Mar-2022

नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला

नरोत्तम मिश्रा बोले- ऐतिहासिक होगा बजट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश का बजट ऐतिहासिक होगा। यह सर्वहारा वर्ग का बजट होगा। यह बजट बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय वाला बजट साबित होगा। बेरोजगारों को मुक्ति दिलाने वाला यह बजट साबित होगा। हम कांग्रेस की तरह नहीं है जो बेरोजगारी भत्ते का ऐलान करने के बाद भी बेरोजगारों को भत्ता नहीं देंगे। शिवराज सरकार रोजगार को लेकर शासकीय और अशासकीय दोनों क्षेत्रों में गंभीरता से काम कर रही है। 

10:34 AM, 09-Mar-2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बजट का अनुमोदन किया।
– फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विधानसभा के बैठक कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट 2022 का अनुमोदन किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कुछ ही देर में इसे पेश करेंगे। विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा, जनहित का बजट होगा। इस बजट में सभी वर्गों का विशेष रूप से ख्याल रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद की बैठक के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बजट प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

10:24 AM, 09-Mar-2022

MP Budget: कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्य प्रदेश का बजट

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बजट 2022-23 को पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। कुछ ही देर में विधानसभा में प्रदेश का 2022-23 के लिए बजट पेश किया जाएगा। प्रदेश सरकार का बजट करीब ढ़ाई लाख करोड़ के आसपास का होने का अनुमान है। सरकार ने पिछली बार भी कोई नया टैक्स नहीं लगाया था। इस बार भी सरकार से कोई नया टैक्स नहीं लगाने की उम्मीद है। इस बजट में आगामी चुनाव 2023 की झलक दिखेगी। सरकार का फोकस महिला, किसान, बच्चों समेत सभी वर्गों पर रहेगा।  


शिवराज ने कहा विकासोन्मुखी होगा बजट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट से पहले सोशल मीडिया पर कहा कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी विधानसभा में प्रदेश का विकासोन्मुखी, हितग्राही मूलक बजट प्रस्तुत करेंगे। जनता की आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करने के साथ #AtmaNirbharMP के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बजट को मूर्त रूप देने के प्रयासों के लिए आपको और आपकी टीम को बधाई। 

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks