Mumbai: उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी शाहरुख पर आर्थर रोड जेल में हमला, केस दर्ज

ख़बर सुनें

नुपुर शर्मा मामले को लेकर महाराष्ट्र के अमरावती में हुई उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी शाहरुख पठान पर मुंबई की आर्थर रोड जेल में हमला किया गया। पठान से पांच अन्य कैदियों ने मारपीट की।
आरोपी शाहरुख पठान पर पांच कैदियों ने हमला किया। घटना के बाद आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। घटना के वक्त सारे आरोपी एक ही बैरक में थे। मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने  में मामला दर्ज किया गया है। 
अमरावती में 21 जून की रात दवा व्यापारी उमेश कोल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी। एनआईए ने उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में सात आरोपियों शेख इरफान, मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफिक, शोएब खान, अतिब रशीद और यूसुफ खान बहादुर को गिरफ्तार किया है। वे न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में बंद है।
अमरावती में 54 साल के केमिस्ट उमेश  कोल्हे की हत्या की घटना राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या से एक हफ्ते पहले हुई थी। कन्हैया लाल की उसकी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो हमलावरों ने चाकू से गला काटकर नृशंस हत्या की थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था। 
दरअसल, भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर बहस में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। उसका कड़ा विरोध किया गया था। इसके बाद नुपुर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बढ़ते विरोध के बीच भाजपा ने नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में केस दर्ज कराए गए हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर को गिरफ्तारी से राहत दी है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks