Munmun Dutta Dance Video: तारक मेहता… फेम बबीता जी ने अंग्रेजी गाने पर किया ग्‍लैमरस डांस, फैन बोले- ये तो फायर निकली


टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी (Babita Ji) यानी मुनमुन दत्ता की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। यह शो एक दशक से भी अध‍िक समय से दर्शकों को गुदगुदा रहा है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की खूबसूरती पर सिर्फ जेठालाल ही नहीं, करोड़ों फैंस फिदा हैं। तमाम विवादों के बीच भी मुनमुन की फैल फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ता। वैसे, मुनमुन भी अपने फैंस को रिझाना जानती हैं। टीवी की इस दिलकश बबीता जी ने अब एक नया रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डेमी लोवेटो के पॉप्‍युलर सॉन्‍ग ‘कूल फॉर द समर’ पर कातिलाना डांस मूव्‍स दिखा रही हैं। बबीता जी की इस बोल्‍ड अदा (Munmun Dutta Bold Dance Video) ने सोशल मीडिया पर गजब का माहौल बना दिया है।

मुनमुन ने अपने चाहने वालों के लिए यह रील वीडियो गुरुवार को पोस्‍ट किया है। गाने पर मुनमुन के बोल्ड डांस स्टेप्स देख फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। वीडियो को 1 लाख 35 हजार से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके हैं। जबकि हजारों कॉमेंट्स में फायर और हार्ट वाले इमोजी की बारिश हो रही है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि हमेशा सोबर सी दिखने वाली मुनमुन का ऐसा ग्‍लैमरस बोल्‍ड अवतार बहुत कम देखने को मिलता है। यही कारण है कि उनका यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘बबीता जी तो फायर निकलीं।’


Debina Bonnerjee-Gurmeet Choudhary की नन्हीं परी से मिली Munmun Dutta, गोद में उठाकर लुटाया ढेर सारा प्यार
डेटिंग और कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर में मुनमुन की चर्चा
मुनमुन दत्ता पिछले दिनों ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपने को-स्‍टार राज अनादकट के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। राज सीरियल में जेठालाल के बेटे टप्‍पू का रोल प्‍ले करते हैं। दोनों के बीच उम्र का अंतर भी है। हालांकि, दोनों ने ही ऐसी चर्चाओं को बकवास बताया है। इसके अलावा मुनमुन बीते दिनों जातिसूचक शब्‍द के इस्‍तेमाल के लिए कानूनी पचड़े में भी फंस चुकी हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks