Naagin 6, February 27 Written Update: शेषनागिन को जान से मारने पहुंचे सपेरे, प्रथा ने बचाई जान


‘नागिन 6’ (Naagin 6) के एपिसोड की शुरुआत में सीमा अपनी दोस्त उर्वशी को बताती है कि उसके बेटे ने शादी तोड़ दी है। लेकिन रीम की शादी ऋषभ (Simba Nagpal) से होगी। सीमा कहती है कि रितेश की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसके बाद वह प्रथा (Tejasswi Prakash) के पास जाती है और उसकी तारीफ करने लग जाती है। जिसके बाद प्रथा कहती है कि उसने शादी के लिए हां नहीं कहा है। फिर वह प्रथा के पिता से उसका हाथ मांगती है। हाथ जोड़कर कहती है कि ये घर उनकी बेटी को बहू बनाने के लिए तैयार है। साथ ही आज रात शादी करने का वादा भी करती है। फिर प्रथा को उसके पापा इमोशनल बातें करके शादी करने के लिए राजी करवाते हैं।

उधर, ऋषभ अपने भाई रितेश से कहता है कि प्रथा उसके लिए सही नहीं है। लेकिन रितेश सुनता नहीं है। वह कहता है कि उसे जो करना है वो करेगा। प्रथा कहती है कि अभी वह हां बोलेगी तो सब यही सोचेंगे की वह पैसों के लिए कर रही है। तब उसके पिता कहते हैं कि अगर वह हां बोल देगी तो उसका आधा बोझ हल्का हो जाएगा। फिर वह राजी हो जाती है।

रितेश से करेगी प्रथा शादी
सीमा फिर प्रथा को शादी का जोड़ा देती है और तैयार होने के लिए कहती है। वहीं, ऋषभ हैरान रहता है कि प्रथा के मन में कौन सी नई साजिश चल रही है। फिर सीमा सभी को तैयार होने जाने के लिए कहती है। सभी जाने लगते हैं, तभी दादी का हाथ शेष नागिन के हाथ में लग जाता है और फिर वह असली रूप में आने लगती है। वह देखकर हैरान हो जाती है। कहती है कि आधी चांदनी रात में उसका असली रूप सबके सामने आ जाएगा। ऐसे में उसकी सारी शक्ति चली जाएगी। और ऐसे में वह असुर का वध कैसे कर पाएगी। लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाती और अपने नागिन के रूप में आ जाती है। फिर वह अपनी केचुली छोड़ देती है। कहती है कि उसे असुर को मारने जाना होगा। फिर वह महादेव से मदद मांगती है। और देश को असुरों से बचाने के लिए उनको बुलाती है।

ऋषभ ने किया प्यार का इजहार
इधर रीम दुल्हन बनती रहती है और ऋषभ के बारे में सोचने लगती है। तभी वह आ जाता है। वह बताता है कि रिया से रितेश ने शादी तोड़ दी है। यह सुनकर रीम हैरान हो जाती है और खुद की शादी भी तोड़ने के लिए कहती है। ऋषभ उसे रोकता है और कहता है कि उसे शादी करनी है। वह उससे बहुत प्यार करता है और सिर्फ रीम से ही शादी करेगा। उधर, शेष नागिन भोलेनाथ के मंदिर पहुंचर मदद मांगती है और बेहोश हो जाती है। तभी कई सारे नाग आकर उसे शक्तियां देते हैं। और उसे होश आ जाता है। शिवरात्रि के दिन फिर ऋषभ का पूरा परिवार मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां रितेश प्रथा को ढूंढता है। तभी रीम और प्रथा के साथ सीमा और उर्वशी भी आ जाते हैं। उर्वशी कहती है कि उनकी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी। इसके बाद वह दोनों चले जाते हैं। फिर रितेश प्रथा को देखने की कोशिश करता है लेकिन बा उसे आकर रोक देती है। फिर प्रथा के दुपट्टे में आग लग जाती है और ऋषभ बुझाता है।

मयंक ने किया शेष नागिन का भांडाफोड़
यहां शेष नागिन भी आ जाती है और असुर की तलाश में लग जाती है। वहीं, हो रही आरती पहले ऋषभ और रीम करते रहते हैं लेकिन तभी रीम का हाथ छूट जाता है, तो प्रथा पकड़ लेती है। इसके बाग रितेश और प्रथा आरती करने लग जाते हैं। शेष नागिन अपना असुर ढूंढने में लग जाती है।

उर्वशी तभी सीमा से कहती है कि शेष नागिन के बारे में कहती है कि ये लड़की अजीब है, उससे नेगेटिव फीलिंग आती है। शेष नागिन सबको आरती देती है। और इसी बहाने असुर का पता लगाने की कोशिश करती है। इसी दौरान उसे ऋषभ के पिता के हाथ में तिल दिख जाता है। जिसके बाद वह श्योर हो जाती है कि ये है असली देशद्रोही। फिर उसका पिता वहां से चला जाता है। उसके पीछे-पीछे शेष नागिन भी जाती है। लेकिन वह उर्वशी के पति का रूप ले लेती है। फिर वहां जाकर मिस्टर गुजराल बताते हैं कि उन्हें पता है कि वह नागिन है, इसलिए उसने सपेरों को बुलाया हुआ है। तभी सपेरे आते हैं और शेष नागिन को अपने वश में करने लग जाते हैं।

naagin 6

प्रथा और शेष नागिन

image Source

Enable Notifications OK No thanks