NEET UG 2022 Admit Card Released: Neet.nta.nic.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, एक क्लिक में करें डाउनलोड


नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2022 का एडमिट कार्ड जाकी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET के एडमिट कार्ड (NEET UG Admit Card 2022) neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी किए हैं। NEET UG एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक 11:30 बजे से सक्रिय कर दिया गया। छात्र एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट यूजी 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। यदि कोई विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उम्मीदवारों को एनटीए से संपर्क करना चाहिए और एडमिट कार्ड में गलतियों को ठीक करवाना चाहिए।

NEET UG 2022 Admit Card इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Link 1 Download Admit Card for NEET (UG)-2022
Link 2 Download Admit Card for NEET (UG)-2022Link 3 Download Admit Card for NEET (UG)-2022

जैसा कि सभी उम्मीदवारों के लिए नीट एडमिट कार्ड 2022 आज जारी कर दिया गया है, इससे साफ है कि परीक्षा शेड्यूल के अनुसार होगी। बता दें कि छात्रों का एक वर्ग लगातार सोशल मीडिया पर NEET-UG परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहा है। नीट यूजी परीक्षा के लिए इस बार 18 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जानकारों का मानना है कि यह संख्या पिछले साल के आंकड़े को पार कर गई है।

उम्मीदवारों को NEET Admit Card में उल्लिखित सभी डिटेल की जांच करनी चाहिए जैसे नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र आदि। साथ ही, एक और बात यह सुनिश्चित करनी चाहिए है कि आप परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाएं, अगर आप एडमिट कार्ड भूल जाते हैं तो आपको परीक्षा देने नहीं दी जाएगी।

Source link

Enable Notifications OK No thanks