NEET UG Admit Card 2022: 17 जुलाई को होने वाली NEET के लिए हॉल टिकट आज हो सकते हैं जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड


Edited by Neha Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Jul 11, 2022, 10:43 AM

NEET UG 2022: छात्र एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

 

neet ug 2022
NEET UG 2022: वेबसाइट पर जाकर कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड।

हाइलाइट्स

  • नीट का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी।
  • 17 जुलाई को होगी परीक्षा।
  • पेन पेपर मोड में की जाएगी आयोजित।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) के एडमिट कार्ड (NEET UG Admit Card 2022 ) जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। जो भी छात्र नीट यूजी में शामिल होने वाले हैं वे वेबसाइट पर विजिट कर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा यानी नीट यूजी 2022 पूरे देश में 17 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में 2 बजे से 5:20 बजे तक पेन पेपर मोड में होगी। नीट यूजी 3 घंटे के लिए होगी जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा (NEET UG 2022) एमबीबीएस और बीडीएस जैसे कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आयोजित की जाती है। इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

NEET UG 2022 Admit Card डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का करना होगा इस्तेमाल

स्टेप 1- नीट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- दूसरे चरण मेंवेबसाइट के होमपेज पर ‘नीट यूजी 2022 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद नीट यूजी 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

इस लड़के ने छठे अटेम्प्ट में निकाला UPSC, स्टोरी ऐसी जो शायद ही आपने सुनी हो..

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : neet ug 2022 admit card today at neet.nta.nic.in here steps to download hall ticket
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Source link

Enable Notifications OK No thanks