नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी बाजार में इन दिनों भयंकर गिरावट देखी जा रही है. आज मंगलवार को भी केवल एक ही दिन में मार्केट में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है और इसी गिरावट के साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे चलने लगा है. बिटकॉइन और इथेरियम ने भी निवेशकों को ज़ोर का झटका दिया है. दोनों ही कॉइन अपने महत्वपूर्ण लेवल तोड़कर नीचे चल रहे हैं.
भारतीय समयानुसार आज सुबह 9:25 बजे तक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 10.66 फीसदी की गिरावट आई और यह 927.14 बिलियन डॉलर पर आ गई है. पिछले साल 10 नवम्बर से यदि आप तुलना करेंगे तो यह 70 फीसदी गिरा है. 10 नवम्बर 2021 को यह आंकड़ा लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर था.
ये भी पढ़ें – शेयर बाजार समेत बिजनेस जगत की तमाम बड़ी खबरें
बिटकॉइन और इथेरियम की हालत खस्ता
Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 13.59 फीसदी गिरकर $22,060.21 पर ट्रेड कर रहा है. केवल पिछले 7 दिनों में यह 25.48 प्रतिशत तक गिर चुका है. दूसरे सबसे बड़े कॉइन इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 14.21 फीसदी गिरावट के साथ $1,165.34 पर पहुंच गया है. पिछले 7 दिनों में इथेरियम 33.67 फीसदी गिरा है. बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व बढ़कर 45.1 फीसदी हो गया है, जबकि इथेरियम का 15.1 फीसदी है.
ये भी पढ़ें – बैंक स्टॉक्स के दबाव में फिसला बाजार, सेंसेक्स 351 अंक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे
किस क्रिप्टोकरेंसी का क्या हाल
करेंसी का नाम | प्राइस | बदलाव (24 घंटों में) | बदलाव (7 दिनों में) |
सोलाना (Solana – SOL) | $28.38 | -1.82% | -28.54% |
एवलॉन्च (Avalanche) | $16.35 | -0.67% | -31.76% |
शिबा इनु (Shiba Inu) | $0.000008177 | -1.38% | -22.80% |
पोल्काडॉट (Polkadot – DOT) | $7.19 | +1.21% | -20.90% |
कार्डानो (Cardano – ADA) | $0.4745 | -0.40% | -19.67% |
बीएनबी (BNB) | $220.60 | -8.38% | -22.49% |
डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) | $0.05523 | -8.32% | -30.37% |
एक्सआरपी (XRP) | $0.3142 | -5.14% | -19.27% |
ट्रोन (Tron TRX) | $0.06084 | -17.24% | -23.85% |
सबसे ज्यादा उछलने वाली क्रिप्टोकरेंसी
Coinmarketcap के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले तीन कॉइन्स में Metaxa, Maya Preferred (MAYP), और Enigma (ENGM) शामिल रहे. Metaxa में 153.47%, Maya Preferred (MAYP) में 116.84%, और Enigma (ENGM) में 71.99% प्रतिशत का उछाल आया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bitcoin, Crypto
FIRST PUBLISHED : June 14, 2022, 10:00 IST