निक्की तम्बोली हुईं कोविड-19 पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर फैन्स से कही ये बड़ी बात


देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। पहले साउथ ऐक्ट्रेस वेदिका ने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अब निक्की तंबोली ने भी इंस्टाग्राम पर अपने COVID -19 से पॉजिटिव होने की खबर फैन्स को दी है। साथ ही बताया है कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और ट्रीटमेंट ले रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी चाहने वालों से एक अपील भी की है।

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दे रही थीं। ‘बिग बॉस 14’ से मिले फेम के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी तेजी से इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी वह खासा एक्टिव रहती हैं। एक पोस्ट कर ऐक्ट्रेस ने लिखा, ‘सभी को हेलो, मैं गंभीर लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हूं। इस बात की पुष्टि होने के बाद मैंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। मैं सभी जरूरी प्रिकॉशन्स भी ले रही हूं।’

KKK 11: राखी सावंत बोलीं- अभिनव शुक्ला जीतेंगे शो, किसी में इतना दम नहीं
निक्की तंबोली की फैन्स से अपील
निक्की तंबोली ने आगे लिखा, ‘मेरी उन सभी से दिल से गुजारिश है, जो मेरे संपर्क में आए हैं वो जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवा लें। मैं लोगों से यह अपील करना चाहती हूं कि वह अपना मास्क पहनें और कोविड प्रोटोकॉल्स को फॉलो करें।’ अब निक्की तंबोली के इस जानकारी के बाद उनके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दोस्त और फैन्स सभी जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


Nikki Tamboli New Car: निक्की तंबोली ने खरीदी चमचमाती नई कार Mercedes Benz GLE, जानते हैं कितनी है कीमत?
KKK-11 में दिखी थीं निक्की तंबोली
हाल ही में निक्की ने खुद को एक करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की थी। उन्होंने इसकी भी फोटो फैन्स के साथ शेयर की थी। साथ ही अपने पापा को हमेशा सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू भी कहा था। बता दें कि उन्होंने तमिल मूवी ‘कंचना 3’ में दमदार अभिनय कर दर्शकों को हैरान कर दिया था। ‘बिग बॉस 14’ के बाद निक्की को रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी देखा गया था। हालांकि वहां वह ज्यादा कुछ अच्छा कर न पाई थीं और एलिमिनेट हो गई थीं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks