Sunil Grover की हुई Heart Surgery, अस्पताल में भर्ती ऐक्टर के लिए फैंस मांग रहे दुुआ


कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमिडी शो में डॉ मशहर गुलाटी से लेकर गुत्थी तक कई किरदार निभाने वाले ऐक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को हाल ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। उनकी सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सुनील ग्रोवर को क्या दिक्कत हुई, जिसके कारण हार्ट (Sunil Grover heart surgery) सर्जरी करनी पड़ी। हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने जब अस्पताल में संपर्क कर सुनील ग्रोवर के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कन्फर्म किया कि ऐक्टर यहां ऐडमिट हैं। हालांकि इसके अलावा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

सुनील ग्रोवर की जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने और हार्ट सर्जरी की खबर आई तो फैंस उनके जल्दी ठीक होने और घर वापसी की दुआएं करने लगे। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस सुनील ग्रोवर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहते हैं और अकसर ही फनी वीडियोज और पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते से सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो के अलावा कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। ‘तांडव’ और ‘सनफ्लावर’ में उनकी ऐक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था।

सुनील ग्रोवर कुछ दिन पहले शिमला में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे और वहां से उन्होंने एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Sunil Grover heart surgery

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी



image Source

Enable Notifications OK No thanks