मध्यप्रदेश के कटनी में हादसा: अंडरग्राउंड टनल धंसने से नौ मजदूर फंसे, तीन को निकाल अस्पताल भेजा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटनी
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:10 AM IST

सार

शनिवार देर रात एसडीआरएफ की टीम भी जबलपुर से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख व्यक्त कर प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।  

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार को नर्मदा दायीं तट नहर योजना की अंडरग्राउंड नहर के धंसने से नौ मजदूर फंस गए। इनमें से तीन मजदूरों को निकाल कर इलाज के अस्पताल भेजा गया है। अभी भी पांच मजदूरों के टनल में फंसे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और प्रशासन लगी हुई है।

देर रात एसडीआरएफ की टीम भी जबलपुर से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख व्यक्त कर प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।  

जानकारी के अनुसार बरगी से बाणसागर तक जाने वाली नर्मदा दायीं तट परियोजना की अंडरग्राउंड नहर का काम चल रहा है। इसे हैदराबाद की एक निजी कंपनी बना रही है। शनिवार देर शाम अंडरग्राउंड नहर की मिट्टी धंस गई। इससे अंडरग्राउंड नहर के अंदर काम कर रहे नौ मजदूर दब गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मशीनों से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है। तीन मजदूरों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कटनी प्रशासन को घायलों की मदद के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्लीमनाबाद में टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे और श्रमिकों के घायल होने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कटनी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक राहत कार्य के साथ ही फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks