इन टीवी शोज में आईं नजर
![Paridhi Sharma Paridhi Sharma](https://static.langimg.com/thumb/msid-92514226,width-680,resizemode-3/navbharat-times.jpg)
परिधि शर्मा
Paridhi Sharma की बात करें तो वो टीवी की फेमस ऐक्ट्रेस हैं, लेकिन वो Jodha Bai का रोल निभाकर रातोंरात फेमस हुई थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। वो ‘जग जननी मां वैष्णो देवी: कहानी माता रानी की’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने सोनी टीवी के शो पटियाला बेब्स में बबीता चड्ढा का रोल निभाया था। इसके अलावा वो ‘ये कहां आ गए हम’ में भी काम कर चुकी हैं।
आखिरी बार इस सीरियल में दिखी थीं
![Paridhi Sharma Paridhi Sharma](https://static.langimg.com/thumb/msid-92514279,width-680,resizemode-3/navbharat-times.jpg)
परिधि शर्मा आखिरी बार Chikoo Ki Mummy Durr Kei सीरियल में नजर आई थीं। वो Nupur Joshi का रोल निभा रही थीं। कम टीआरपी के कारण इस शो को इसी साल मार्च महीने में बंद करना पड़ा था।
2009 में की शादी
![Paridhi Sharma Paridhi Sharma](https://static.langimg.com/thumb/msid-92514360,width-680,resizemode-3/navbharat-times.jpg)
परिधि शर्मा की फैमिली
परिधि की निजी लाइफ की बात करें तो उनका जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। साल 2009 में उन्होंने अहमदाबाद के रहने वाले बिजनसमैन तन्मन सक्सेना से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था।
सोशल मीडिया पर ऐक्टिव
परिधि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 776K लोग फॉलो करते हैं। वो अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। वो अक्सर ‘जोधा अकबर’ के सेट पर बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भी कई फोटोज शेयर करती हैं। इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वो वीडियो शेयर करती हैं।
क्या थी इस सीरियल की कहानी
![Jodha Akbar Jodha Akbar](https://static.langimg.com/thumb/msid-92514316,width-680,resizemode-3/navbharat-times.jpg)
जोधा अकबर
इस सीरियल में जोधा और अकबर की मोहब्बत को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया था। शो में दिखाया गया था कि दुनिया पर बेरहमी करने वाले जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर कैसे धीरे-धीरे जोधा से प्यार हो जाने के बाद बदल गए थे। शुरुआत में इनकी नफरत दिखाई गई तो बाद में बेपनाह मोहब्बत। इसके साथ ही आपको उस दौर में हुए युद्ध, राजनीति, सियासत, राजपूत, मुगल, राजा-रानी इन सबकी झलक देखने को मिलेगी। अंत में ये भी दिखाया गया कि कैसे मुगल सम्राट जलालुद्दीन मोहम्मद ने भारत के लोगों से ‘अकबर’ की उपाधि प्राप्त की।
अभी कहां देख सकते हैं शो?
![Jodha Akbar Paridhi Sharma Jodha Akbar Paridhi Sharma](https://static.langimg.com/thumb/msid-92514335,width-680,resizemode-3/navbharat-times.jpg)
परिधि शर्मा
अगर आप इस सीरियल को तब नहीं देख पाए थे तो अभी भी आपके पास मौका है इसके सारे एपिसोड देखने का। ये आपको ZEE5 पर आसानी से मिल जाएगा। आप HD क्वालिटी में इस शो का लुत्फ उठा सकते हैं।