Xiaomi को टक्कर देने के लिए Oppo लॉन्च करेगा Pad Air


नई दिल्ली। Oppo भारत में अपना पहला Tablet लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। कंपनी Oppo Pad Air को भारत में 18 जुलाई को लॉन्च करेगी। ये Tablet Oppo Reno 8 Series और Oppo Enco X2 के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi Pad 5, Moto Tab G70 और अन्य Tablet से Oppo Pad Air की सीधी टक्कर होगी। Oppo Pad Air को लेकर कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं।

Oppo Pad Air की कितनी हो सकती है कीमत-

Oppo Pad Air में Octa-Core Snapdragon 680 Processor होगा जो 6GB Extended RAM ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें 2000X1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 10.36-inch 2k डिस्प्ले होगी। Oppo भारत से बाहर चीन में पहले ही इस Tablet को लॉन्च कर चुका है। Oppo Pad Air की चीन में कीमत CNY 1,299 है जो करीब 15,100 रुपए होती है। ये कीमत चीन में 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है।

Oppo Pad Air की स्पेसिफिकेशन-

Oppo भारत में फिलहाल बजट वैरिएंट की लॉन्च करेगा। अब Oppo Pad Air की स्पेसिफिकेशन पर बात करते हैं। Oppo Pad Air में 10.36-Inch 2k डिस्प्ले है जो 2000×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। Oppo के नए Tablet में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 680 Chipset होगा जिसमें 6GB RAM ऑप्शन मिलेगा। ये Tablet Android 12 पर काम करेगा जिसमें कंपनी का ColorOS 12 सपोर्ट होगा।

Oppo Pad में Quad Speakers का ऑप्शन भी मिलता है-

Oppo Pad Air दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसमें एक 64GB और दूसरा 128GB होगा। यूजर चाहें तो आगे स्टोरेज microSD Card Support लगाकर बढ़ा सकते हैं। अब बात उस फीचर की करते हैं जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। यानी कैमरा, Oppo Pad Air में 8MP का सिंगल लेंस कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए 5MP कैमरा ऑप्शन होगा। Oppo Pad Air Quad Speakers के साथ आएगा जो Dolby Atmos सपोर्ट करेगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks