PAK vs NED T20 Live: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 91 रन पर रोका, शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम ने लिए दो विकेट


02:15 PM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: 100 रन नहीं बना सकी नीदरलैंड की टीम

नीदरलैंड की टीम पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के आगे 100 रन भी नहीं बना पाई। उसने पाकिस्तान को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य दिया है। नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी। उसके 11 में से सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। कॉलिन एकरमैन ने सबसे ज्यादा 27 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने चार ओवर में 22 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ को एक-एक सफलता मिली।

01:51 PM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

नीदरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। उसने 16 ओवर में पांच विकेट पर 71 रन बनाए हैं। वान डर मर्वे चार गेंद पर चार और टिम प्रिंगल तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं। नीदरलैंड को चौथा झटका शादाब खान ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिया। उन्होंने एकरमैन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। एकरमैन ने दो चौकों की मदद से 27 गेंद पर 27 रन बनाए। उनके बाद 16वें ओवर में कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स आउट हो गए। उन्हें नसीम शाह ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। एडवर्ड्स ने 20 गेंद पर 15 रन बनाए।

01:28 PM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड के तीन विकेट गिरे

नीदरलैंड के तीन विकेट गिर चुके हैं। शादाब खान को दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने मैक्स ओडाड को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मैक्स ने अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया, लेकिन वह बेकार गया। वह 13 गेंद पर आठ रन ही बना सके। उनके बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर उतरे। नीदरलैंड ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। एकरमैन 18 गेंद पर 18 और एडवर्ड्स 12 गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं।

01:06 PM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड को लगा दूसरा झटका

नीदरलैंड को दूसरा झटका पावरप्ले के ठीक बाद सातवें ओवर में लगा। शादाब खान ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर टॉम कूपर को आउट कर किया। कूपर ने दो गेंद पर एक रन बनाए। वह शादाब की गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर को कैच थमा बैठे। नीदरलैंड ने पावरप्ले में एक विकेट पर 19 रन बनाए थे। अब उसके आठ ओवर में दो विकेट पर 26 रन हैं। मैक्स ओडाड 12 गेंद पर आठ और कॉलिन एकरमैन सात गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद हैं।

12:44 PM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: नीदरलैंड को लगा पहला झटका

शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को पहली सफलता तीसरे ओवर में दिलाई। उन्होंने स्टीफन मायबर्ग को मोहम्मद वसीम जूनियर के हाथों कैच कराया। मायबर्ग 11 गेंद पर छह रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद बास डी लीड क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर मैक्स ओडाड हैं। नीदरलैंड ने तीन ओवर में एक विकेट पर नौ रन बना लिए हैं।

12:44 PM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

नीदरलैंड: स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओडाड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्लोवर, पॉल वैन मीकेरेन।

12:15 PM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी

नीदरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टीम में तीन बदलाव का एलान किया। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि हैदरी अली की जगह फखर जमान प्लेइंग-11 में शामिल किए गए हैं।

11:41 AM, 30-Oct-2022

PAK vs NED T20 Live: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 91 रन पर रोका, शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम ने लिए दो विकेट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 29वां मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का सुपर-12 में यह तीसरा मुकाबला होगा। पाकिस्तान और नीदरलैंड को पहली जीत की तलाश है। दोनों को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, नीदरलैंड एक मैच बांग्लादेश से हारा था तो पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ शिकस्त मिली थी।





Source link

Enable Notifications OK No thanks