पाकिस्तान की साजिश नाकाम: सांबा में बीएसएफ के जवानों ने मार गिराए तीन घुसपैठिए, 36 किलो ड्रग्स बरामद

एएनआई, जम्मू
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:03 AM IST

सार

बीएसएफ ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर भारतीय सीमा में आ रहे थे। जवानों ने घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं रुके और आगे बढ़ते गए, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीनों को ढेर कर दिया।

ख़बर सुनें

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) भी बरामद किया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर इधर आ रहे थे। जवानों की उन पर नजर पड़ी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन घुसपैठिए नहीं रुके और आगे बढ़ते गए। जिसके बाद जवानों ने उन पर फायरिंग की और तीनों घुसपैठियों को मार गिराया। तलाशी लेने पर उनके पास से 36 किलोग्राम ड्रग्स मिला है। आगे की जांच की जा रही है।

36 पैकेट हेरोइन बरामद
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस. पी. एस. संधू ने बताया कि जवानों ने तड़के करीब ढाई बजे तस्करों की गतिविधियों को देखा। जिसके बाद गोलीबारी में घुसपैठिए मारे गए। घटनास्थल से 36 पैकेट ड्रग्स बरामद किया गया है, जिनमें हेरोइन होने का संदेह था।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks