संसद Live: राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर, पीएम मोदी बोले- अनुभवी साथी के जाने की कमी हमेशा खलेगी


11:32 AM, 31-Mar-2022

अनुभव का मिश्रण होने के कारण गलतियां कम से कम होती हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सेवानिवृत सांसदों से कहा कि अनुभव से जो प्राप्त हुआ होता है उसमें समस्याओं के समाधान के लिए सरल उपाय होते हैं। अनुभव का मिश्रण होने के कारण गलतियां कम से कम होती हैं। अनुभव का अपना एक महत्व होता है। जब ऐसे अनुभवी साथी सदन से जाते हैं तो बहुत बड़ी कमी खलती है। 

11:31 AM, 31-Mar-2022

कभी-कभी अनुभव में  ज्ञान से अधिक शक्ति होती है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई के मौके पर राज्यसभा में अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में  ज्ञान से अधिक शक्ति होती है। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे कि एक बार फिर से आइए। पीएम मोदी ने कहा कि हमने इस संसद में लंबा समय बिताया है। इस सदन ने हमारे जीवन में बहुत योगदान दिया है। इस सदन के सदस्य के रूप में प्राप्त अनुभव को देश के चारों दिशाओं में ले जाना चाहिए।

11:10 AM, 31-Mar-2022

महंगाई को समझने के लिए पदयात्रा करें: नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। ब्रिटेन में 20% से ज़्यादा महंगाई बढ़ी है।

11:07 AM, 31-Mar-2022

राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों ने फोटो खिंचवाई

राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ फोटो खिंचवाई।

10:54 AM, 31-Mar-2022

संसद Live: राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर, पीएम मोदी बोले- अनुभवी साथी के जाने की कमी हमेशा खलेगी

Parliament budget 2022 session live updates: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 12वां दिन है। महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में आज फिर से हंगामे के आसार हैं। विपक्ष केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रहा है। साथ ही इस मुद्दे पर पीएम मोदी से बयान देने के लिए भी कहा। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…



Source link

Enable Notifications OK No thanks