संसद Live: लोकसभा में बोलीं सोनिया- बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन फिर से हो आरंभ


02:50 PM, 23-Mar-2022

कोंकण रेलवे के भारतीय रेलवे में विलय के लिए कोई प्रस्ताव नहीं

कोंकण रेलवे के भारतीय रेलवे में विलय के लिए सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, लोकसभा को बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि कोंकण रेलवे एक निगम (सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई) है और केंद्र सरकार हमेशा इसमें मदद करती रही है।

02:26 PM, 23-Mar-2022

बच्चों के लिए फिर से मध्याह्न भोजन हो आरंभ: सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि कोविड-19 के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों के खुलने के बाद अब मध्याह्न भोजन की व्यवस्था फिर से आरंभ की जाए ताकि बच्चों को गर्म और पका हुआ पौष्टिक भोजन मिल सके। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। सोनिया गांधी ने कहा,  कि महामारी आरंभ होने के बाद हमारे बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। स्कूल सबसे पहले बंद हुए और सबसे आखिर में खुले। इस दौरान मध्याह्न भोजन बंद हो गया था।  उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सूखा राशन, पौष्टिक भोजन का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में इन बच्चों के परिवारों को आजीविका के संकट का सामना करना पड़ा है और अब बच्चे जैसे-जैसे स्कूलों में जा रहे हैं, उन्हें और बेहतर पोषण की आवश्यकता है।

01:13 PM, 23-Mar-2022

सिंधिया बोले- हमारे देश में अन्य देशों की तुलना में अधिक महिला पायलट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अन्य देशों में केवल पांच फीसदी महिला पायलट हैं लेकिन हमारे देश में 15 फीसदी हैं। यह भी महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत उदाहरण है।

01:05 PM, 23-Mar-2022

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

12:06 PM, 23-Mar-2022

पीओके भारत का अभिन्न अंग: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है, हम इसे जाने नहीं देंगे… यह अच्छा है कि महबूबा मुफ्ती ने महसूस किया कि कांग्रेस भाजपा से बेहतर है। हरियाणा धर्मांतरण विरोधी बिल धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ है। मैं बीरभूम की घटना के साथ चर्चा करूंगा अधीर रंजन चौधरी और टिप्पणी करेंगे।

11:54 AM, 23-Mar-2022

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

11:33 AM, 23-Mar-2022

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में दिया निलंबन का नोटिस

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत महंगाई, ईंधन और LPG गैस सिलेंडर की कीमतों के मुद्दे पर चर्चा के लिए निलंबन का नोटिस दिया है।

11:28 AM, 23-Mar-2022

राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच राज्यसभा आज दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

11:27 AM, 23-Mar-2022

कांग्रेस सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया

एलपीजी सिलेंडर गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

 

11:20 AM, 23-Mar-2022

संसद Live: लोकसभा में बोलीं सोनिया- बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन फिर से हो आरंभ

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज छठा दिन है। राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर जमकर हंगामा किया। बता दें कि बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसदों ने भी संसद के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।





Source link

Enable Notifications OK No thanks