President Election: अब तक के आंकड़ों में मुर्मू आगे, जानें कितनी बड़ी बढ़त, यशवंत के पास वापसी का क्या मौका?


ख़बर सुनें

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आ जाएंगे। अब तक दो राउंड की गिनती के आंकड़े जारी हो चुके हैं। जहां सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद पहले राउंड के नतीजे घोषित हुए थे, वहीं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती के बाद दूसरी चरण के नतीजे घोषित हुए। इन दोनों ही राउंड में द्रौपदी मुर्मू जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं। यशवंत सिन्हा एक बड़े अंतर से पिछड़ गए।

अब तक हुई गिनती में वोटों के आंकड़े क्या रहे हैं? द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा को अब तक कितने सांसदों का समर्थन मिला है? दोनों को कितनी वैल्यू के वोट मिल चुके हैं? किस उम्मीदवार के पास जीत का कितना मौका बचा है? आइये जानते हैं…
पहला राउंड- सांसदों के वोट के क्या रहे नतीजे
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, जबकि कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट काउंट हुए। इनमें

1. द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू को मिले: 540 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 3,78,000

2. यशवंत सिन्हा

  • यशवंत सिन्हा को मिले: 208 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 1,45,600

यानी संसद में मुर्मू को 72 फीसदी सांसदों का समर्थन हासिल हुआ है, जबकि यशवंत सिन्हा के लिए सिर्फ 28 फीसदी सांसदों ने ही वोट डाला। यानी इस राउंड में ही मुर्मू को यशवंत सिन्हा पर 232 वोट की बढ़त मिल गई। 
दूसरा राउंड: 10 राज्यों के वोटों की गिनती में क्या?
सांसदों के वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग ने अल्फाबेटिक ऑर्डर में राज्य की विधानसभाओं से डाले गए वोटों की गिनती शुरू कर दी। यानी आंध्र प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। दूसरे राउंड के बाद कुल वैध वोट 1138 रहे। इन वोटों की वैल्यू 1,49,575 रही। इनमें

द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू को मिले 809 वोट
  • इनकी वैल्यू 1,05,299

यशवंत सिन्हा 

  • यशवंत सिन्हा को मिले 329 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 44,276

कौन उम्मीदवार जीत से कितना दूर?
पहले और दूसरे राउंड के चुनावी नतीजों पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि…

  • द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 1349 वोट मिल चुके हैं। इन मतों का मूल्य 4,83,299 रहा है। 
  • यशवंत सिन्हा को इन दो राउंड्स में कुल 537 वोट्स मिले हैं। इन मतों का मूल्य 1,89,876 है। 

गौरतलब है कि विधायकों और सांसदों के कुल वोट को मिलाकर ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ कहा जाता है। यह संख्या 10,86,431 है। इस संख्या के आधे से ज्यादा वोट यानी 5,43,216 मत पाने वाले उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया जाएगा। फिलहाल…

  • द्रौपदी मुर्मू जीत से महज 59,917 वैल्यू वोट दूर हैं।
  • यशवंत सिन्हा जीत से 3,53,340 वोट पीछे हैं।

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आ जाएंगे। अब तक दो राउंड की गिनती के आंकड़े जारी हो चुके हैं। जहां सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद पहले राउंड के नतीजे घोषित हुए थे, वहीं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती के बाद दूसरी चरण के नतीजे घोषित हुए। इन दोनों ही राउंड में द्रौपदी मुर्मू जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं। यशवंत सिन्हा एक बड़े अंतर से पिछड़ गए।

अब तक हुई गिनती में वोटों के आंकड़े क्या रहे हैं? द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा को अब तक कितने सांसदों का समर्थन मिला है? दोनों को कितनी वैल्यू के वोट मिल चुके हैं? किस उम्मीदवार के पास जीत का कितना मौका बचा है? आइये जानते हैं…



Source link

Enable Notifications OK No thanks