Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने एक सवाल का दिया था गलत जवाब, फिर इस वजह से मिला मिस वर्ल्ड ताज


बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई यानी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना मुकाम बना चुकी हैं। उन्होंने साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद मिस उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए और वह अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ती चली गईं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल का गलत जवाब दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर भी मिस वर्ल्ड की ताज पहनाया गया था। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ा ये खास किस्सा।

साल 2000 में 30 नवंबर को वो दिन था, जब भारत की बेटी प्रियंका चोपड़ा ने महज 17 बरस की उम्र में दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा के दिए गए जवाब के बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। वहां मौजूद दर्शकों के साथ ही प्रियंका के इस जवाब ने जजेस का दिल भी जीत लिया था।

दरअसल प्रियंका से सवाल किया गया था कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं और उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला मानती हैं। उन्होंने कहा था कि यूं तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित मैं मदर टेरेसा से हुई हूं, मैं उन्हें दिल से चाहती हूं। उन्होंने भारत के लोगों के लिए जो काम किया, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में गुजार दी।

मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता ने प्रियंका से जो सवाल किया गया था, उसका जवाब सभी के बेहद पसंद आया था, हालांकि उनके जवाब में एक गलती भी थी जो काफी बड़ी थी, क्योंकि सवाल में जीवित सफल महिला के बारे में पूछा गया था जबकि मदर टेरेसा की मृत्यु साल 1997 में हो चुकी थी। हालांकि प्रियंका ने इस गलती को बाकी राउंड्स में कवर कर लिया था और उन्होंने मिस वर्ल्ड के ताज को अपने नाम किया। हालांकि उस समय इस पर विदेशी मीडिया ने सवाल उठाए गए थे।

प्रियंका आज प्रोफेशनल लाइफ लेकर निजी जिंदगी में भी सफल शादीशुदा जीवन जी रही हैं और एक बेटी की मां हैं। प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने प्रपोज किया था, जिसके बाद तकरीबन तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर में एक दूसरे से शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से हुई थी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks