रफ्तार अपनी 6 साल की शादी को करेंगे खत्म, पत्नी कोमल बोहरा से इस दिन लेंगे तलाक


रैपर रफ़्तार सिंह अपनी जबरदस्त रैपिंग और हटके अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई सालों से रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। अब रैपर अपनी पत्नी कोमल से ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। यह कपल काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहा है। 2020 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हो गई। दोनों साल 2016 में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे।

पहली नजर का प्यार फिर टूटा रिश्ता
रफ्तार और कोमल ने लव मैरिज की थी। दोनों को पहली नजर में साल 2011 में प्यार हो गया था। खुद को साबित करने के बाद, रफ़्तार ने एक विंटर वेडिंग की थी। हालांकि, शादी के छह साल बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था।

कोमल ने खबर पर लगाई मुहर
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़े के करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि रफ्तार और कोमल अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि महामारी के कारण उनका तलाक टल गया और वे 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के कागजात पर साइन करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद शुरू हुई। सूत्र ने यह भी शेयर किया है कि रफ़्तार और कोमल अपने-अपने परिवारों के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं। सूत्र ने आगे खुलासा किया- केवल करीबी लोग ही इसके बारे में जानते हैं।

एक-दूसरे को कर चुके हैं अनफॉलो
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने कोमल वोहरा से जुड़ने की कोशिश की, जो टीवी ऐक्टर्स करण और कुणाल वोहरा की बहन हैं, तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने इस मामले पर कोई कॉमेंट नहीं किया। दूसरी ओर, रफ्तार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल रफ्तार और कोमल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

image Source

Enable Notifications OK No thanks