Rajasthan: सीएम गहलोत का बड़ा आरोप, कहा-कन्हैयालाल के हत्यारों को छुड़ाने के लिए भाजपा नेताओं ने किए थे फोन


ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्या मामले में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने कहा कि जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो भाजपा नेताओं ने उसे छुड़ाने के लिए फोन किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता आरोपी रियाज को छुड़ाना चाहते थे। बाद में पता चला कि आरोपी भाजपा का सक्रिय सदस्य है। 

भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज अत्तारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया था। खेड़ा ने कहा कि रियाज अटारी राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।

खेड़ा ने बताया कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला और भाजपा के मोहम्मद ताहिर के पुराने फेसबुक पोस्ट को हमने स्टडी किया। स्टडी में पाया कि रियाज अत्तारी न केवल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ कई कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है बल्कि भाजपा के नेता उसे भाजपा कार्यकर्ता भी बता रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने रियाज की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी साझा की थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। 
एनआईए को जांच सौंपने पर उठाए थे सवाल
उदयपुर हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सवाल है कि केंद्र सरकार ने कुछ घंटों में एनआईए को यह मामला तथ्यों को छुपाने के लिए सौंपा है। 

अब मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर आरोपी को छुड़ाने के लिए फोन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने हत्यारों के बीजेपी कार्यकर्ता होने को लेकर उदयपुर में पोस्टर भी लगाए हैं। साथ ही कांग्रेस भाजपा पर इस मामले में लगातार हमलावर बनी हुई है। 

28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्या मामले में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने कहा कि जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो भाजपा नेताओं ने उसे छुड़ाने के लिए फोन किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता आरोपी रियाज को छुड़ाना चाहते थे। बाद में पता चला कि आरोपी भाजपा का सक्रिय सदस्य है। 

भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज अत्तारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया था। खेड़ा ने कहा कि रियाज अटारी राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।



Source link

Enable Notifications OK No thanks