राजस्थान की सियासत: रमजान पर बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर घिरी सरकार, केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेसी सोच से घृणा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:13 PM IST

सार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार के इशारे पर दिए गए आदेश को पढ़कर कांग्रेसी सोच से घृणा बढ़ जाती है। जोधपुर क्षेत्र में रमजान के दौरान बिजली कटौती न किए जाने का “तुगलकी फरमान” वोट बैंक की राजनीति के चलते दिया गया है।

ख़बर सुनें

राजस्थान की गहलोत सरकार के एक आदेश ने प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। भाजपा पर तुष्टीकरण का आरोप लगाने वाले सीएम गहलोत इस आदेश से खुद ही घिर गए हैं। भाजपा नेता ने गहलोत पर जोरादार हमला बोला है। यह आदेश जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने जारी किया है। 

इसमें कहा गया कि रमजान का महीना होने के कारण रोजेदारों को गर्मी के मौसम में तकलीफ न हो इसलिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बिना कटौती के विद्युतआपूर्ति की जाए। विद्युत विभाग के सहायक प्रबंध निदेशक आरएस बडियासर ने एक अप्रैल को यह आदेश जारी कर विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। 

सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया था। इस आदेश के बाद उनके बयान की चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर आदेश की कॉपी शेयर कर लिखा कि गहलोत सरकार के इशारे पर दिए गए आदेश को पढ़कर कांग्रेसी सोच से घृणा बढ़ जाती है। 

उन्होंने कहा कि जोधपुर क्षेत्र में रमजान के दौरान बिजली कटौती न किए जाने का “तुगलकी फरमान” वोट बैंक की राजनीति के चलते दिया गया है। इस तरह के हथकंडे सामाजिक वैमनस्य का कारण बनते हैं। गहलोत जी सत्ता आपकी है। आप सद्भाव के नाम पर एक को सेलेक्ट और दूसरे को नेगलेक्ट नहीं कर सकते। करौली में आपने अपना खेल कर लिया! हाथ जोड़कर निवेदन है कि कृपया मेरे जोधपुर को अपनी सांप्रदायिक साजिश से दूर रखे।
 
विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks